'मैं रिस्क नहीं ले सकता' कंगना रनौत को लेकर ये क्या कह गए चिराग पासवान? बयान हुआ वायरल
Chirag Paswan On Kangana Ranaut: बॉलीवुड के बाद अब कंगना रनौत ने राजनीति में भी कदम रख लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने के बाद वह सांसद बन गई हैं। हाल ही में उनकी लोकसभा की सीढ़ियों में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग मुलाकात जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
लोकसभा के बाहर चिराग पासवान और कंगना रनौत ने बड़ी खुशी के साथ एक दूसरे से मुलाकात की। जैसे ही दोनों मिले तो सारा कैमरे का फोकस उन्हीं पर चला गया। अब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। इस बीच चिराग पासवान का एक बयान काफी चर्चा में है।

चिराग पासवान मशहूर टीवी शो आप की अदालत में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि अब कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के बाद राजनीति में कदम रख चुकी हैं तो क्या आप उन्हें कुछ टिप्स देना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए चिराग की हंसी छूट गई और फिर उन्होंने टिप्स देने से साफ इंकार कर दिया।
चिराग पासवान ने कहा कि, मैं कंगना जी को पर्सनली भी जानता हूं, उनको कतई कोई टिप्स की जरूरत नहीं है। मैं इतना बड़ा रिस्क नहीं लूंगा, वो अच्छे से जानती हैं। वह इतनी समझदार हैं कि अपना भला-बुरा अपनी राजनीति वह अच्छी तरीके से साध रही हैं।' चिराग पासवान का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, कंगना रनौत और चिराग पासवान की 'फिल्म मिले न मिले' हम साल 2011 में रिलीज हुई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद चिराग पासवान ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वह चल नहीं पाई और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ राजनीति में कदम रखा। अब वह लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications