'तारक मेहता... से लेकर मोदी के कैबिनेट मंत्री बनने तक का सफर', क्या है चिराग पासवान की वायरल फोटो की सच्चाई?
Chirag Paswan Viral Photo: कंगना रनौत के बाद अगर मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद कोई चर्चा में बना हुआ है, तो वो हैं चिराग पासवान। चिराग ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वजह भी साफ है- सिनेमा से उनके राजनीतिक करियर का सफर। वहीं चिराग की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं जेंटलमैन वाली तस्वीरें। मगर हाल ही में चिराग की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक साइड कोई शख्स नजर आ रहा है और दूसरी साइड चिराग पासवान। फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में साइड रोल निभाने से लेकर खाद्य मंत्री बनने तक... चिराग पासवन बहुत लंबी यात्रा पार कर आए हैं। इसके बाद इसपर फायर इमोजी बनाया हुआ है।

एक बार को फोटो देखने के बाद आप भी गज्जा खा जाएंगे ये सोचकर कि चिराग पासवान ने तारक मेहता शो में कब काम किया था। ये बात तो सभी जानते हैं कि चिराग सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। उन्होंने वहां पर अपनी किस्मत आजमाई मगर वे कामयाब नहीं हो सके। मगर अब तारक मेहता शो वाला जो दावा है, वो कितना सच है चलिये जानते हैं।
दरअसल, चिराग को जो शख्स बताया जा रहा है वे चिराग नहीं हैं बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के गफूर घिसेला हैं। जी हां! वही गफूर, जिन्हें शो में देखकर हंसते हंसते कोई भी लोटपोट हो जाए। शो में अकसर कुर्ता पाजामा पहनकर गफूर का किरदार निभाने वाले एक्टर का चिराग पासवान से कोई लेना देना नहीं है।
हां ये बात और है कि एक्टर देखने में चिराग पासवान जैसे लग रहे हैं। एक बार को गफूर घिसेला को देखने पर कोई उन्हें चिराग पासवान ही समझ बैठेगा। औऱ इसमें कोई शक भी नहीं है। मगर इस तस्वीर में दिख रहे दोनों शख्स अलग-अलग हैं।
चिराग की बात करें तो हाल ही में मोदी सरकार में उन्हें खाद्य मंत्री का पद सौंपा गया है। चिराग ने शपथ ग्रहण की तो उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। चिराग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस उनकी फोटोज पर दिल हार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications