Chhaava BO Collection 2: दूसरे दिन विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड, छावा ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Chhaava Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने बॉलीवुड को 2025 की पहली हिट फिल्म दे दी। 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'छावा' देश ही बल्कि दुनिया में भी जबरदस्त कमाई कर रही है, और इसी के साथ ये विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म छावा ने महज 2 दिनों में ₹100 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है। शनिवार को, 'छावा' के कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया और फिल्म ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा छुआ।

Sacnilk के अनुसार, 'छावा' ने पहले दो दिनों में ₹68 करोड़ (₹81.60 करोड़ ग्रॉस) की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने विदेशों में भी 19 करोड़ से अधिक की कमाई की। इस प्रकार, फिल्म का कुल दो दिन का कलेक्शन ₹100 करोड़ हो गया। इसके साथ ही 'छावा' 2025 की दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, इसके पहले 'स्काई फोर्स' ने ये आंकड़ा छुआ था।
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal को लगा तगड़ा झटका, रिलीज होते है 'सैम बहादुर' हुई ऑनलाइन लीक, इन साइट्स पर देखें फिल्म
जिस तरह से 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, ऐसा लगता है कि यह कुछ ही दिनों में 'स्काई फोर्स' का कलेक्शन भी पार कर जाएगी। 'छावा' महाराष्ट्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, क्योंकि इसकी कहानी महाराष्ट्र के लोकप्रिय राजा, छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। लक्समण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्षों और उनकी वीरता को दर्शाती है।
'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने मुग़ल सम्राट औरंगजेब का रोल किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस अक्षय खन्ना की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है।
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने बॉलीवुड में इस हीरो को बनाया अपना 'दुश्मन', हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications