Charu-Rajeev: 'हमें रिश्ता सुधारने के लिए कभी नहीं...', सुष्मिता सेन की चुप्पी की चारू असोपा ने बताई सच्चाई

चारू असोपा और राजीव सेन के बीच हुई तकरार को लेकर सुष्मिता सेन ने चुप्पी साधी हुई है। अब इसको लेकर चारू असोपा ने एक बड़ा बयान दिया है।

Charu Asopa Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच तकरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है। तो वहीं चारू असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ दिया और अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। ऐसे में लगातार अब सवाल उठ रहे हैं कि अपने भाई के रिश्ते टूटने पर आखिर क्यों चुप हैं? इस पर चारू असोपा ने बड़ा बयान दिया है।

चारू-राजीव को लेकर क्यों चुप हैं सुष्मिता सेन?

चारू-राजीव को लेकर क्यों चुप हैं सुष्मिता सेन?

चारू असोपा और राजीव सेन के बीच हुई तकरार पर सुष्मिता सेन का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में चारू असोपा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, क्या सुष्मिता ने उन्हें शादी के रिश्तों को सुधारने के लिए कभी कहा? इसका जवाब देते हुए चारू ने एक बड़ा खुलासा किया।

चारू असोपा ने बताई सच्चाई

चारू असोपा ने बताई सच्चाई

चारू असोपा ने कहा कि, "नहीं, उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। उन्होंने हमें इसे सुधारने के लिए कभी नहीं कहा है। उन्होंने हमेशा मुझे पहले दिन से ही अपनी खुशी को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। मेरे पेरेंट्स ने कहा है कि शादी को सही करनी चाहिए और हमें मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन सुष्मिता सेन ने ऐसा कभी नहीं कहा।"

बोलीं-'दीदी ने कभी नहीं कहा'

बोलीं-'दीदी ने कभी नहीं कहा'

चारू असोपा ने आगे कहा कि, सुष्मिता सेन हमेशा कहती थीं कि, अगर आप खुश नहीं हैं तो वो करें जिससे आपको खुशी मिले। मैंने उनसे कभी भी हस्तक्षेप करने के लिए कहने से ज्यादा परेशान नहीं किया, लेकिन वह परिवार है, उन्हें हमारे बीच चल रही इन चीजों का पता चलना चाहिए। जब भी मैंने दीदी से इस बारे में बात की, तो उन्होंने हमेशा मुझसे कहा, 'अगर आप एक साथ खुश रह सकते हैं, तो साथ रहें लेकिन अगर आप खुश रहेंगे तो अलग हो जाइए।'

ससुराल वालों से नहीं करती कभी शेयर

ससुराल वालों से नहीं करती कभी शेयर

इसके आगे चारू असोपा ने ये भी बताया कि वह सभी बातें अपने ससुराल वालों के साथ नहीं शेयर करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "मैं इन बातों को लेकर अपने ससुराल वालों को ना ही कभी बताती हूं और ना ही उन्हें कभी फोन करती हूं। क्योंकि वह लोग काफी बुजुर्ग हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहती हैं। मैंने कभी किसी को यह कहकर परेशान नहीं किया कि 'मैं मुश्किल में हूं, और प्लीज मेरी मदद करें।'

जल्द होगी चारू-राजीव का तलाक

जल्द होगी चारू-राजीव का तलाक

बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन लगातार मीडिया के सामने अपनी तकरार पूरी तरह से सार्वजनिक कर रहे हैं। जहां एक तरफ चारू असोपा उन पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। तो वहीं राजीव सेन उन आरोपों को खारिज करते हुए चारू पर किसी और के साथ रोमांस करने का दावा कर रहे हैं। अब जल्द ही ये दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+