Rajeev-Charu: मुझसे मारपीट की, मेरा मजाक बनाया अब मुझे तलाक..',क्या अब राजीव सेन को चारू असोपा देंगी तलाक?
चारू असोपा और राजीव सेन ने शादी बचाने के लिए एक दूसरे को मौका दिया था। लेकिन लगता है कि दोनों के बीच कुछ खास बात नहीं बन पाई।
Charu Asopa Rajeev Sen बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने साल 2019 में टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। लेकिन लगता है दोनों की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी को 3 साल हो गए हैं और इतने कम समय में ही दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो चुकी है। बीच में दोनों की शादी टूटने भी वाली थी लेकिन अपने बच्चे के खातिर दोनों ने इस शादी को एक और मौका दिया। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

क्या राजीव सेन को तलाक देंगी चारू असोपा?
राजीव सेन और चारू असोपा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां दोनों अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों के बीच कई समय से मनमुटाव चल रहा था। लेकिन अब बढ़ते तनाव के बीच दोनों ने तलाक देने का मन बना लिया है। इसकी जानकारी खुद चारू असोपा ने दी है।

'मैंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की'
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'कोई भी शख्स अपनी शादी को जानबूझकर नहीं तोड़ता। मैं भी अपने फैसले पर पछतावा नहीं करना चाहती। मैंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की, क्योंकि ये मेरी दूसरी शादी थी और इस सब में मजाक मेरा ही बन रहा था। मेरा तमाशा बन चुका है। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे के लिये बने ही नहीं है। लेकिन ये शादी कभी काम नहीं करेगी।'

शादी के बाद से हो रहे लगातार झगड़े
अपनी टूटती हुई शादी पर चारू असोपा आगे बात करते हुए कहती हैं कि, 'शादी के बाद से ही हम लगातार झगड़ा कर रहे हैं। राजीव झगड़ा करने के बाद महीनों और हफ्तों के लिए गायब हो जाते हैं। झगड़े के बाद राजीव अपना फोन बंद कर देते हैं ताकी मैं उनसे कनेक्ट ना कर पाऊं। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले भी उन्होंने तीन महीने के लिए मुझे छोड़ दिया था। चारू कहती हैं कि, 'वह 45 साल के हैं लेकिन मुझे लगता है कि मैं उन्हें बिल्कुल भी बदल नहीं सकती। हमारे बीच बहुत सारे मुद्दे थे, लेकिन उम्मीद थी कि बेटी जियाना की खातिर वो ठीक हो जाएं लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ।'

'मैं इस शादी को अब और घसीटना नहीं चाहती'
चारू को शादी को दूसरा मौका देने के अपने फैसले पर पछतावा है और जल्द ही तलाक की कार्यवाही फिर से शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि "यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। यह ज़ियाना के फ्यूचर के लिए ठीक नहीं है। जब मैंने अपने परिवार को उसके तरीके बताए, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अलग होकर सही कदम उठा रही हूं। मैं तलाक की कार्यवाही शुरू करूंगी और आशा करती हूं कि वह अब मेरे लिए और अधिक परेशानी पैदा किए बिना इसके लिए सहमत होंगे। मैं इस शादी को अब और घसीटना नहीं चाहती। मैं पहले ही साढ़े तीन साल बर्बाद कर चुकी हूं।"

चारू के आरोपों पर बोले राजीव
चारू ने इसके अलावा राजीव सेन पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। जिसे राजीव ने बकवास ठहराया। उन्होंने कहा कि, 'ये सभी आरोप बकवास हैं वह बिना बताए मुझे मुंबई से बाहर चली जाती थीं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से मुझे जानकारी मिलती थी कि वह इस वक्त कहां हैं'।












Click it and Unblock the Notifications