'चारु असोपा के पास पैसे हैं, वो झूठी है', एक्स पति राजीव सेन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच
Charu Asopa and Rajeev Sen: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है। वहीं सुष्मिता सेन की एक्स भाभी तलका के बाद से वीडियोज बनाकर लोगों को अपनी लाइफ का अपडेट देती रहती हैं।
सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा की हो रही चर्चा
हाल ही में सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारु असोपा का ये लेटेस्ट वीडियो इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वीडियो में चारु असोपा ऑनलाइन कपड़े बेचती नजर आ रही हैं।

ऑनलाइन साड़ी और सूट बेच रही हैं चारु
कहा जा रहा है कि चारु असोपा अपना और अपनी बेटी का पेट भरने के लिए ऑनलाइन साड़ी और सूट बेच रही हैं। चारु के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने जहां इस काम के लिए चारु को सपोर्ट किया है, वहीं कुछ लोग उनकी आर्थिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
मुंबई छोड़ बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं चारु
आपको बता दें कि चारु असोपा ने बताया है कि राजीव सेन से तलाक के बाद पैसों की तंगी के चलते वह अपनी बेटी के साथ अपने पैरेंट्स के पास बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पैसों की परेशानी के कारण उन्होंने अपना नया बिजनेस भी शुरू कर दिया है ताकि वह अपनी बेटी को पाल सकें।
राजीव सेन ने चारु के पैसे से जुड़े दावों पर सवाल उठाया है
-वहीं चारु असोपा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके एक्स पति राजीव सेन उन पर भड़क उठे हैं। उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है कि उनकी एक्स वाइफ चारु पैसों से जुड़े किसी भी तनाव में नहीं हैं। राजीव सेन ने चारु के पैसे से जुड़े दावों पर सवाल उठाया है।
-राजीव सेन मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चारु ने कुछ समय पहले ही अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ एक क्रूज ट्रिप का खर्चा उठाया था। राजीव सेन ने बताया कि चारु ने इस ट्रिप पर जाने के लिए सभी के टिकट्स खुद बुक किए थे। सारा पैसा चारु ने ही दिया था। ऐसे में उन्हें पैसों की तंगी कैसे हो सकती हैं?
राजीव सेन ने पूर्व पत्नी पर लगाए ऐसे आरोप
-राजीव सेन ने एक्स वाइफ चारु असोपा पर आरोप लगाते हुए कहा- वह बीकानेर में रियल एस्टेट की तलाश कर रही हैं। वह बीकानेर में घर खरीदना चाहती हैं या शायद उन्होंने पहले ही खरीद लिया है, जिसके लिए बहुत पैसे की जरूरत होती है। लोन लेकर भी प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता नहीं है।
-राजीव सेन ने आगे कहा- साथ ही, अगर वह क्रूज और अपनी रोज की खरीदारी का इंतजाम कर रही हैं, जैसा कि उनके व्लॉग में देखा जा सकता है तो ये साफ है कि वह पैसों के लिए संघर्ष नहीं कर रही हैं। कोई भी इंसान जो पैसों से जुड़े तनाव में होता है, वह प्रॉपर्टी खरीदने का सपना नहीं देखता है।
क्या राजीव को बेटी से मिलने नहीं दे रही हैं चारु?
राजीव ने चारु असोपा के इन दावों पर सवाल उठाने के अलावा अपनी बेटी जियाना से मिलने के बारे में भी काफी कुछ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चारु बीकानेर में रहने के दौरान उनकी बेटी से मिलने के बारे में उनके मैसेजेस का जवाब नहीं दे रही हैं। राजीव ने कहा कि चारु नहीं चाहती हैं कि एक पिता अपनी बेटी से मिले।












Click it and Unblock the Notifications