बेटी के बर्थडे पर फिर एकसाथ नजर आए चारु असोपा और राजीव सेन, आखिर पार्टी में क्यों नहीं थीं सुष्मिता सेन
Charu Asopa Daughter Birthday: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा एक बार फिर से पूरे परिवार के साथ बेटी जियाना के पहले जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए।
Charu Asopa Daughter Birthday: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई हुई है। उन दोनों की लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है, लेकिन दोनों ने बेटी जियाना के लिए एक बार फिर से सारी परेशानियों और दर्द को भुला दिया है। दरअसल दोनों ने साथ मिलकर अपनी बेटी जियाना का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि जियाना के बर्थडे से पहले ही चारु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह से उनके पति राजीव ने उन्हें प्रेग्नेंसी के समय में धोखा दिया था। इसी बीच राजीव और चारु एक बार फिर से पूरे पिरवार के साथ बेटी जियाना के पहले जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए।

राजीव और चारु ने मिलकर मनाया बेटी का बर्थडे
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की भाभी टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर चारु और राजीव का पूरा परिवार मौजूद था। हालांकि राजीव की बहन सुष्मिता सेन इस पार्टी में नजर नहीं आईं लेकिन उनकी दोनों बेटियां बर्थडे पार्टी में मौजूद थीं। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर चारु और राजीव की बेटी यानी अपनी भतीजी जियाना के लिए ढेर सारी दुआ मांगी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
चारु असोपा का ये यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चारु अपनी बेटी जियाना पर ढेर सारा प्यार लुटातीं नजर आ रही हैं। वीडियो में चारु यह बताते हुए इमोशनल हो जाती हैं कि जब उन्होंने जियाना को जन्म दिया था, तब उनकी कैसी फीलिंग्स थी। वीडियो में उन्होंने बताया- मैं जियाना से जुड़ी हर बात डायरी में लिखती हूं जैसे कि उसने कब पहली बार मां बोला था। कब क्रॉल किया था।

बर्थडे पार्टी में पूरा परिवार था मौजूद
वीडियो में देखा जा सकता है कि मां चारु असोपा और बेटी जियाना दोनों बर्थडे पार्टी के लिए तैयार हो जाती हैं। वह सीधे एक रेस्तरां में जाती हैं, जहां उनकी पूरी फैमिली पहले से ही मौजूद होती है। वहां पर जियाना के फर्स्ट बर्थडे का केक काटा जाता है। इस दौरान चारु और राजीव एक साथ खड़े नजर आते हैं। वहीं पूरा परिवार भी बहुत खुश नजर आ आता है। हालांकि इस सेलिब्रेशन में सुष्मिता सेन मौजूद नहीं थीं लेकिन उनकी दोनों बेटियां पार्टी मनाती नजर आईं।

चारु असोपा की हो चुकी हैं 2 शादियां
जानकारी के अनुसार चारु असोपा ने पहली बार एक मारवाड़ी बिजनेस मैन से राजस्थान में शादी की थी। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और नवंबर 2016 में चारु ने अपने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद चारु नीरज मालवीय के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की राजस्थान में सगाई भी हुई थी, लेकिन साल 2017 में ये रिश्ता भी टूट गया था। इसके बाद साल 2019 में चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। ये चारु की दूसरी शादी है।

पति राजीव पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
सबसे पहले राजीव सेन ने ये आरोप लगाया था कि चारु ने अपनी पहली शादी के बारे में उनसे छिपाया था। इसके बाद जुलाई 2022 में दोनों की तलाक की खबरें सामने आने लगीं, लेकिन सितंबर 2022 में दोनों ने अनाउंस किया कि वह अपनी शादी को एक और मौका देंगे। हालांकि इसके बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट और ज्यादा बढ़ गई। गत अक्टूबर महीने में चारु असोपा ने अपने पति राजीव सेन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हाल ही में चारु ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पति ने उन्हें प्रेग्नेंसी के समय में धोखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications