'शुक्र है सनातन धर्म में लौट आई', चाहत खन्ना ने सुनाई अपनी आपबीती, एक्स हसबैंड की खोल दी पोल

Chahatt Khanna: टीवी स्टार्स की जिंदगी में जरूरी नहीं कि उतनी ही खुशियां हों, जितनी कि ऑनस्क्रीन दिखती हैं। कई लोग अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में खुलकर बात करते हैं तो कई लोग नहीं कर पाते। इन दिनों कई एक्ट्रेस-एक्टर्स ऐसे हैं, जो अपनी लाइफ के हर मुश्किल मोड़ के बारे में फैंस को खुलकर बता रहे हैं और चाहत खन्ना इन्हीं एक्टर्स में से एक हैं।

38 वर्षीय चाहत खन्ना टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। चाहत खन्ना ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' जैसे शोज में काम किया है। फिल्हाल वो काफी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर है। हाल ही में, चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू दिया है और उसमें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने एक्स हसबैंड के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

Chahatt Khanna

बता दें, चाहत खन्ना की दो शादियां टूट चुकी हैं और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। साल 2006 में भरत नरसिंघानी से उनकी पहली शादी कुछ ही महीनों में खत्म हो गई थी। बाद में, उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी की और इस्लाम धर्म अपना लिया। हालांकि, फरहान के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के बाद 2018 में उनका रिश्ता भी तलाक में खत्म हो गया।

हालांकि, चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पहले पति ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया था। लेकिन, अब वो फिर से सनातन धर्म में वापस आकर काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में 'जूम/टेली टॉक इंडिया' से बातचीत की, जिसमें कई अहम खुलासे किए हैं।

चाहत खन्ना ने जूम से बातचीत में कहा कि मैं धार्मिक बिलकुल भी नहीं हूं, लेकिन बहुत आध्यात्मिक हूं। मैं बहुत उदार हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मैं कट्टर नहीं। जब मेरी शादी हुई तो मैंने इस्लाम के बारे में जाना। उसके बारे में बहुत सारा ज्ञान हासिल किया। मैं ईसा मसीह में भी विश्वास करती हूं। मैं काली भक्त और कृष्ण भक्त हूं।'

चाहत ने आगे कहा कि मेरे तलाक के बाद मुझे अपनी जड़ों में वापस आने में बहुत समय लगा। मुझे इस्लाम पर विश्वास करने में भी 4-5 साल लग गए और मैं अभी भी उसके कुछ मूल सिद्धांतों पर भरोसा करती हूं। सब अच्छा है। लेकिन शुक्र है कि मैं सनातन धर्म की ओर लौट आई। मुझे बहुत सी चीजों के पीछे छिपे बड़े सच का पता चला।

चाहत खन्ना ने कहा कि अब फिर से सनातन धर्म में वापस आकर मैं खुश हूं। उनसे जब पूछा गया कि क्या उनका ब्रेन-वॉश किया गया था तो वह बोलीं, 'मुझे नहीं पता कि वह क्या था, लेकिन हां कह सकते हैं। इसलिए मैं कहती हूं कि शुक्र है कि मैं घर वापस आई गई हूं। मुझे अपने भगवान की पूजा न करने के लिए कहा गया था। शायद वह सही तरीका नहीं था। अब मुझे पता है कि क्या सही और क्या गलत है।'

वहीं, चाहत की मानें तो इस्लाम धर्म अपनाने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है। लेकिन, वो अब अपने सनातन धर्म में लौटकर ज्यादा खुश हैं। हालांकि, धर्म बदलने की वजह बताते हुए चाहत ने कहा कि वो Vulnerable थीं, इसलिए इंफ्लूएंस हो गईं, लेकिन उन्हें इस्लाम कबूलने का कोई भी अफसोस नहीं है।

फरहान और चाहत की दो बेटियां हैं, जिन्हें वो अब अकेले पाल रही है। चाहत ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि सिंगल मदद होने की वजह स लोग उन्हें काम नहीं दे रहे हैं। वे उन्हें जज करते हैं। वर्कफ्रंट पर चाहत ने शो 'कबूल है', बड़े अच्छे लगते हैं, कुमकुम में काम किया है। वो फिल्म थैंक्यू, यात्रीज में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+