हाउसफुल 5 को 9 कट्स के बाद मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानिए बदलाव और कौन सी उम्र के बच्चे देख सकेंगे फिल्म

Housefull 5 Update: मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स ने ग्रैंड इवेंट में इसे लॉन्च किया। बीते दिनों ये खबर आई कि मेकर्स ने हाउसफुल 5 फिल्म के दो वर्जन सेंसर बोर्ड के पास भेजे हैं। जिसके बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। लेकिन अब इसमें एक पेंच आ गया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ काट-छांट की है। करीब नौ सीन और डायलॉग्स में बोर्ड ने बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं वो बदलाव कौन से हैं।

Housefull 5 Update

ये हुए हैं फिल्म में बदलाव

  1. एक सीन में 'निकाल दूंगी' वाला डायलॉग है, जिसे मोडिफाई करने को कहा गया।
  2. 'अपने' से शुरु होने वाले डायलॉग में भी बदलाव करवाया गया है।
  3. फिल्म से 'आइटम' और 'ह*मी' जैसे शब्द को दूसरे शब्द से रिप्लेस करवाया गया।
  4. फिल्म में 1 घंटा 53 मिनट पर एक डायलॉग आता है, जिसे पूरी तरह हटवा दिया गया है।
  5. फिल्म के तीन अन्य सीन में भी कट लगाए गए हैंय़ इनमें से एक में तो बोतल से शैम्पेन निकलने वाला सीन घटाया गया हैय़
  6. दो सीन्स में हाथ से किए जाने वाले इशारे बदले गएय़
  7. फिल्म के एक सेन्सुअल सीन को 2 सेकेंड छोटा कर दिया गया।

बता दें, इस फिल्म के दो वर्जन रिलीज होने हैं। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने भी दो सर्टिफिकेट दिए हैं। इसमें एक 'हाउसफुल 5A' और दूसरा 'हाउसफुल 5B' नाम से। सारे बदलावों के बाद फिल्म 2 घंटे 45 मिनट 48 सेकंड की हो गई है।

#U/A 16+ सर्टिफिकेट का मतलब क्या होता है?
सेंसर बोर्ड ने पिछले साल अपने सर्टिफिकेट में बड़े बदलवा किए थे। इसमें कुछ नए सर्टिफिकेट भी जोड़े थे। U/A 16+ सर्टिफिकेट भी इसी का हिस्सा है। इस सर्टिफिकेट को पाने वाली फिल्मों को 16 साल के ऊपर के सभी लोग आसानी से देख सकते हैं। लेकिन कोई 16 साल की उम्र से कम है, तो उन्हें अपने पेरेंट्स की निगरानी में फिल्म देखनी होगी।

#फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म हाउसफुल 5 अगले महीने यानी 6 जून को रिलीज होगी। ये पहली बॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइजी है जिसके अबतक पांच पार्ट बने हैं। इस मल्टीस्टार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और रंजीत जैसे एक्टर हैं। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+