कौन हैं दीप्ति साधवानी? 'कांस' डेब्यू से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरों ने उड़ाए लोगों के होश

Tarak Mehta Actress in Cannes: 'कांस फिल्म फेस्टिवल' से इन दिनों इंडस्ट्री की कई हसीनाओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में तारक मेहता की भी एक हसीना का नाम शामिल है। जी हां! इस हसीना ने रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत लुक से लोगों के होश उड़ाकर रख दिये हैं।

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि दीप्ति साधवानी हैं। दीप्ति ने इस बार के कांस से पहली बार इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। 14 मई को शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में हसीना ने कहर ढा दिया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

Deepti Sadhwani red carpet look

रेड कार्पेट पर दीप्ति ने ऑफ शोल्डर गाऊन पहना हुआ था। इस थाई हाई स्लिट गाउन में दीप्ति किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। पहली बार रेड कार्पेट पर दीप्ति के लुक ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिया। वाकई कांस में उनका डेब्यू कमाल का था।

बताते चलें कि दीप्ति तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो में आराधना शर्मा का किरदार निभाया था। नौकरानी के रोल में एक्ट्रेस स्पाई बनी थीं, जिससे उन्हें घर-घर में अच्छी खासी पहचान मिली।

बताते चलें कि दीप्ति ने काफी समय तक तारक मेहता शो में काम किया था और फिर इसके बाद वे कॉमेडी रियलिटी शो हास्ट सम्राट में होस्ट भी रही थीं। अब 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में वे अपना जलवा दिखा रही हैं।

दीप्ति ने जो गाउन पहना हुआ है वो रिकॉर्ड ब्रेक लंबा है। दीप्ति ने खुद ये बात बताई है। दीप्ति काफी टैलेंटेड हैं और वे बादशाह के म्यूजिक वीडियो हरियाणा रोडवे में भी दिखी हैं। फिल्हाल वे कांस में अपने लुक से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। दीप्ति के कांस लुक ने तो हॉलीवुड की हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+