Cannes Film Festival 2026: ऐश्वर्या राय नहीं, 14 साल की बेटी आराध्या के लुक ने मचाया हंगामा, वायरल हुईं फोटो
Cannes Film Festival 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में शानदार एंट्री की और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं।
ब्लू गाउन में ऐश्वर्या का रॉयल अंदाज, आराध्या ने भी बिखेरा जलवा
हालांकि इस बार सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी चर्चा का बड़ा कारण बन गईं। कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय नीले रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनका ग्लैमरस और रॉयल लुक देखते ही बन रहा था। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय ने अपनी स्टाइल और एलिगेंस से फैंस को दीवाना बना दिया।

आराध्या के कान्स लुक ने मचाया हंगामा
शाम होते-होते सोशल मीडिया की नजरें आराध्या बच्चन पर टिक गई थीं। डिनर के लिए होटल से बाहर निकलते वक्त आराध्या बच्चन लाल रंग के स्टाइलिश गाउन में नजर आई थीं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। कई यूजर्स ने कहा कि आराध्या बच्चन अब अपनी मां को खूबसूरती और स्टाइल में टक्कर देने लगी हैं।
पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं आराध्या बच्चन
-आपको बता दें कि आराध्या बच्चन पिछले कई वर्षों से अपनी मां के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती रही हैं लेकिन इस बार खास बात ये रही कि उन्होंने पहली बार आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट पर कदम रखा। इसी वजह से फैंस के बीच उनका लुक और कॉन्फिडेंस चर्चा का विषय बन गया।
-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में मां-बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आई। इंटरनेट यूजर्स इस जोड़ी को सबसे खूबसूरत मां-बेटी की जोड़ी बता रहे हैं।
52 की उम्र में भी ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
-ऐश्वर्या राय का कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का लुक हर साल सुर्खियां बटोरता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ। 52 साल की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ करते नजर आए।
-वहीं आराध्या बच्चन को लेकर भी लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने लिखा कि वह बिल्कुल अपनी मां की तरह लंबी और ग्रेसफुल दिखती हैं। हालांकि कुछ लोगों ने ये सवाल भी उठाया कि ऐश्वर्या राय अब भी हर जगह इतनी बड़ी बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर क्यों चलती हैं।
रेडिट और सोशल मीडिया पर छाई मां-बेटी की जोड़ी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ रेडिट पर भी ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा है- दोनों साथ में बेहद प्यारी लगती हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया है- आराध्या बच्चन अब पूरी तरह स्टार किड वाइब देने लगी हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में मां-बेटी की केमिस्ट्री और क्लास लोगों का दिल जीत रही है।
2002 से Cannes का हिस्सा हैं ऐश्वर्या राय
-ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल से बेहद खास रिश्ता रहा है। साल 2002 में वह पहली भारतीय एक्ट्रेस बनी थीं, जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। उस दौरान वह देवदास के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फ्रांस पहुंची थीं।
-तब से लेकर अब तक ऐश्वर्या राय लगातार इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह का हिस्सा बनती रही हैं। वह वहां ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड L'Oréal Paris की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में शामिल होती हैं।
पोस्टर से गायब होने पर उठे थे सवाल
-इस बार कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में जब ऐश्वर्या राय किसी प्रमोशनल पोस्टर या इवेंट में नजर नहीं आईं, तब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। यहां तक कि कुछ लोगों ने दावा कर दिया था कि शायद वह इस बार Cannes का हिस्सा नहीं बनेंगी।
-हालांकि गत 22 मई 2026 को जैसे ही ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, फैंस की खुशी लौट आई। अब दोनों फ्रेंच रिवेरा में क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications