Cannes 2025: उर्वशी रौतेला Oops मोमेंट का शिकार, कान्स के रेड कार्पेट में फटी ड्रेस, वीडियो में दिखा सबकुछ

Cannes 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने लुक का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने अपने अब तक के कान्स लुक से काफी इम्प्रेस किया है।

कान्स में उर्वशी रौतेला का जलाव
13 मई 2025 को जब कान्स 2025 की शुरुआत हुई थी तो उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर वॉक किया था। इस दिन उन्होंने बेहद कलरफुल स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग हैवी इयररिंग्स और टियारा भी लगाया था। उन्होंने अपने हेयर कर्ली किए थे और आईमेकअप भी काफी हैवी था।

Cannes 2025

उर्वशी के तोता पर्स ने लोगों को किया था शॉक्ड

हालांकि इस कलरफुल लुक के साथ उर्वशी रौतेला के खास क्लच (पर्स) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनका क्लच तोते की डिजाइन का था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर्स की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन उर्वशी का ये लुक इतना वायरल हुआ कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

उर्वशी फटी ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं

-वहीं अब दूसरी बार उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर पहुंची हैं, लेकिन इस बार वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। आपको बता दें कि उर्वशी जब रेड कार्पेट पर अपने ब्लैक गाउन में फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थीं तो लोगों की नजर उनकी ड्रेस पर गई तो कि अंडरआर्म के पास से फटी हुई थी।

-उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लोग एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला 'ओ एजेंट सीक्रेटो' की स्क्रीनिंग के दौरान कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर के सिल्क गाउन में पहुंची थीं। वह इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

-उर्वशी रौतेला की इस सुंदर ड्रेस को नाजा सादे कॉउचर ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की इस ब्लैक सिल्क तफता गाउन में ड्रामैटिक ट्रेन, कोर्सेटेड चोली और ट्रांसपेरेंट स्लीव्स थीं। वहीं एक्ट्रेस ने जैसे ही पैपराजी को ग्रीट करने के लिए अपना हाथ उठाया वह तुरंत उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। उनकी लेफ्ट आर्मपिट के पास उनकी ड्रेस फटी हुई नजर आई जिसे कैमरे ने कैप्चर कर लिया।

उर्वशी रौतेला का उड़ाया जा रहा मजाक

उर्वशी रौतेला के फटी ड्रेस में रेड कार्पेट पर पोज देने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। उर्वशी के इस वीडियो पर लोज जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।

कुछ ऐसा था उर्वशी का लुक

-आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपना ये खास गाउन ट्विस्टेड अपडू, एमरल्ड इयररिंग्स, पिंक एम्बेलिश्ड क्लच और फुल ग्लैम मेकअप लुक के साथ कैरी किया था। उन्होंने कोरल ब्राउन लिप्स, फ्लश्ड चिक, हाईलाइटेड स्किन, काजल और विंग्ड आईलाइनर के साथ काफी गॉर्जियस आईमेकअप किया था।

-वहीं उर्वशी रौतेला ने अपने ब्लैक गाउन की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 'ओ एजेन्टे सेक्रेटो' रेड कार्पेट, कस्टम ब्लैक तफता नाजा सादे कॉउचर ड्रेस एक ओवरलैपिंग ड्रेप्ड तफता के साथ।

कब से कब तक चलेगा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025

आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 इस बार 13 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। इस भव्य समारोह में रेड कार्पेट पर हर रोज ग्‍लैमर का मेला लगता रहेगा। वहीं दुनियाभर से आई बेहतरीन फिल्‍मों का इस इवेंट में प्रीमियर भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+