Cannes 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर साथ में वॉक कर सकते हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, जानें पूरा सच
Cannes Film Festival: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हो चुके हैं।

Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय बॉलीवुड के दमदार एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ समय से इस कपल को अक्सर एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जा रहा है। दोनों कई बार डिनर डेट से लेकर इवेंट्स और पार्टीज तक में एक दूसरे के साथ पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये कपल विदेश में भी अपनी केमिस्ट्री दिखाने वाला है। खबर है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में एक साथ रेड कार्पेट पर चल सकते हैं।
इससे पहले इस साल न्यू ईयर की पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को किस करते हुए भी देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। आपको बता दें कि विजय वर्मा ने साल 2013 में 'मॉनसून शूटआउट' फिल्म के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया था। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी साल 2022 में कान्स में डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि अब दोनों साथ में कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते नजर आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस दोनों को एकसाथ कान्स में वॉक करते हुए देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इससे पहले विजय वर्मा और तमन्ना साथ में डिनर डेट पर गए थे। उस समय इस कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को हाथ भी हिलाया था।












Click it and Unblock the Notifications