Video: लाइव परफॉर्म करते हुए सिंगर को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर ही हो गई 30 साल के इस गायक की मौत
Brazilian Singer Pedro Henrique Death: ब्राजीलियाई गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक को लेकर एक बड़ी कबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर का निधन हो गया है। उनकी मौत स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस करते समय हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्राजीलियाई सिंगर लाइव कंसर्ट में गाना गाते समय अचानक ही स्टेज पर गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। सिंगर की उम्र 30 साल थी। पेड्रो हेनरिक के निधन से उनके फैंस और परिवार वाले शॉक्ड हो गए हैं।
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई पेड्रो हेनरिक की मौत
सिंगर पेड्रो हेनरिक के निधन के बाद, उनके रिकॉर्ड लेबल टोडा म्यूजिक ने एक बयान जारी किया है है जिसमें लिखा गया है- पेड्रो हेनरिक एक हैप्पी यंग मैन था, वह सभी का दोस्त था, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेड्रो हेनरिक एक धार्मिक कार्यक्रम में अपना हिट गाना 'वै सेर ताओ लिंडो' गा रहे थे, जिसे पूर्वोत्तर ब्राजील के शहर फेइरा डी सैन्टाना के एक कंसर्ट हॉल से ऑनलाइन टेलीकास्ट किया जा रहा था। उसी दौरान उनके साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई।

30 की उम्र में सिंगर को आया हार्ट अटैक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पेड्रो हेनरिक पहले दर्शकों के साथ बातचीत करते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर गाना गाने लगते हैं। अचानक ही वह अपनी पीठ के बल स्टेज पर ही गिर पड़ते हैं। सिंगर को अचानक स्टेज पर गिरा देख उनके बैंड के मेंबर्स और भीड़ शॉक्ड हो जाते हैं। बाद में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाता है जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
सोशल मीडिया पर दी जा रही है श्रद्धांजलि
ब्राजीलियाई गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की मौत की खबर ने हर कोई हैरान हो गया है। रेडियो 93 के मुताबिक हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल, टोडा म्यूजिक ने पुष्टि की कि सिंगर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं टोडा म्यूजिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- जीवन में ऐसी बहुत सी मुश्किल सिचुएशन्स हैं जिनके लिए हमारे पास कोई क्लैरिफिकेशन नहीं है। हमें बस ये समझने की जरूरत है कि गॉड की इच्छा प्रबल होती है। रिकॉर्ड लेबल की तरफ से सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दी गई है। पेड्रो हेनरिक अपने पीछे अपनी पत्नी सुइलान बैरेटो और बेटी को छोड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications