Boycott Gadar 2: 'देश में मंदिरों की कमी हो गई है क्या', आखिरी गदर की 'सकीना' पर क्यों भड़के लोग?
Boycott Gadar 2: सुपर स्टार सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म 'गदर 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से और भी ज्यादा इस फिल्म को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ गई है लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सनी-अमीषा के फैंस को हैरत और गुस्से दोनों में डाल दिया है।

दरअसल फिल्म में लीड अभिनेत्री का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्म 'गदर' के गेटअप में मुंबई के माहिम दरगाह पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर सबके लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो काले रंग के अनारकली सूट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
लोगों को अमीषा का दरगाह जाना पसंद नहीं आया
इस वीडियो पर उनके फैंस तो काफी अच्छे कमेंट कर रहे थे कि अचानक कुछ लोगों को अमीषा का दरगाह जाना पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'देश में मंदिरों की कमी हो गई है क्या?'
कुछ नफरत उगलने वाले लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि 'देश में मंदिरों की कमी हो गई है क्या? जो हिंदू होकर दरगाह पहुंच गई।' इसी तरह के कई ugly कमेंट अमीषा के वीडियो पर लोग लगातार कर रहे थे लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने इनकी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को ही बॉयकॉट करने की बात कह डाली और फिर ट्विटर पर 'बॉयकॉट गदर' चर्चा में आ गया।
अमीषा ने नहीं दिया कोई जवाब
फिलहाल लोगों की इस प्रतिक्रिया पर अमीषा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है और ना ही फिल्म की यूनिट में से किसी ने इस पर रिएक्शन किया है।
11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी 'गदर 2'
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है, जो कि 22 साल पहले बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में हैं तो वहीं अमीषा पटेल ने दोबारा से फिल्म में सकीना का रोल प्ले किया है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी अहम रोल में हैं।
शिद्दत से हो रहा है फिल्म का इंतजार
देखते हैं फिल्म पर्दे पर अपनी पहले पार्ट की तरह कमाल कर पाती है या नहीं? फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि इस फिल्म का इंतजार काफी शिद्दत से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications