फिल्म Brahmastra का फैंस क्यों कर रहे विरोध? सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट करने की मांग

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी।

मुंबई, 16 जून: आखिरकार फैंस के लंबे इंतजार के बाद अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेलर में दिखाए गए फिल्म के VFX सीन की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर के रिलीज होते ही ट्विटर पर फिल्म को बॉयकॉट करने की फैंस मांग कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर फूटा फैंस का गुस्सा
बता दें कि, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एकसाथ केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। कईं फैंस ने ट्रेलर में दिखाए सीन की तुलना हॉलीवुड से की है। लेकर ट्रेलर में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसको नोटिस करने के बाद यूजर्स का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा और ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड करने लगा।

ट्विटर पर ट्रेड कर रहा रणबीर का ये सीन
ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर कपूर मंदिर में एंट्री करते हैं और उछलकर घंटी बजाते हैं। इस दौरान उन्होंने जूते पहने हुए थे बस यही देख फैंस आग बबूला हो गए और सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी। एक यूजर ने लिखा- 'जूते पहनकर मंदिर में घुसना... यही उम्मीद की जा सकती है.. बॉलिवुड कभी भी सनातन धर्म को हर्ट करने का मौका नहीं छोड़ता है।'

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
वहीं एक अन्य यूजर ने इस सीन का स्क्रीनशॉट शेयर कर फिल्म को घेरा और ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जूते पहनकर मंदिर की घंटियां बजाना... यही साउथ और हिंदी फिल्मों का अंतर है... साउथ इंडस्ट्री हिंदू कल्चर का सम्मान करती है।' वहीं एक अन्य यूजर का सुशांत सिंह राजपूत को याद कर आलिया भट्ट पर गुस्सा फूटा। जब आलिया ने करण जौहर के शो में सुशांत को मारने का ऑपशन चूज किया था।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज
आपको बता दें कि, पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म में णबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को अलग-अलग भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बनाने में निर्देशक अयान मुखर्जी ने काफी समय लिया। अब देखना होगा कि, इतने लंबे इंतजार के बाद 9 सितंबर को ये फिल्म क्या फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+