सोहम शाह की 'क्रेजी' का नहीं बन पा रहा क्रेज, दूसरे दिन की कमाई भी रही फीकी

Box Office Collection Day 2: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी (CrazXy) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। "तुम्बाड" में अपनी भूमिका के लिए मशहूर सोहम शाह अब नई फिल्म लेकर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर से ही बज बना हुआ है। इसे देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड थे। इसके अलावा फिल्म को शुरुआती रिव्यू भी अच्छे मिले हैं। हालांकि ये सारे फैक्टर भी फिल्म की कमाई में बहुत साथ नहीं दे रहे हैं।

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ु रुपए हैं। वहीं, फिल्म ने पहले दिन मात्र 1 करोड़ रुपए की कमाई की थी। क्रेजी की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 2.15 करोड़ रुपए हो गई है। मेकर्स को इस फिल्म से इससे ज्यादा की कमाई की उम्मीद थी। लेकिन कमाई ने मेकर्स की उम्मीदों में मिट्टी फेर दिया। सोमह शाह की पिछली फिल्मों का भी कुछ ऐसा ही हाल था। री-रिलीज में इन फिल्मों में अच्छी कमाई की थी।

Box Office Collection movie Crazxy

तुंबाड की री-रिलीज की कमाई के बाद सोहम शाह के हौसले बुलंद थे। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म क्रेजी भी खूब कमाई करेगी। इसका बज बनाने के लिए सोहम ने खूब प्रमोशन और पीआर करवाया। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को सिनेमाघरों में वो रिस्पॉन्स नहीं मिला। अभी सिनेमाघरों में छावा भी लगी हुई है। इस वजह से भी दूसरी फिल्मों को दर्शकों से उतना रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ख़ैर, ट्रेड एनालिस्टों का सुझाव है कि अगर "क्रेज़ी" दर्शकों का ज़्यादा ध्यान खींचती है, तो सिनेमाघर इसके शोज को बढ़ा सकते हैं। जिससे इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मांग बढ़ती है तो सिनेमाघरों में फिल्म की लिमिटेड स्क्रीनिंग बदल सकती है। बता दें, इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की छावा से भी है। वो फिल्म 14 दिनों से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी वजह से इसे कम स्क्रीन भी मिले हैं। सोहम शाह की पिछली फिल्म तुम्बाड भी पहली रिलीज में कम कमाई कर पाई थी। लेकिन री-रिलीज के दौरान फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। देखना ये है कि क्या क्रेजी पहली बार में हिट साबित होती या इसे दर्शक री-रिलीज में देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+