Param Sundari Box Office Collection: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई सिद्धार्थ की फिल्म, जाने कलेक्शन
Param Sundari Box Office Collection Day 4: 29 अगस्त को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। जिसमें वो अव्वल नंबर से पास हुई थी। अब बारी थी मंडे टेस्ट की। जिसमें फिल्म बुरी तरह से फेल हो गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने सोमवार के दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, रविवार के दिन उछाल मारते हुए 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके साथ अब इसका कुल दो दिन का कलेक्शन 30.25 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म का मंडे कलेक्शन देख ये समझ आ गया है कि वीक डेज में भी फिल्म की कमाई हल्की ही रहने वाली है। इस हफ्ते दो फिल्में बागी 4 और द बंगाल फाइल्स रिलीज हो रही हैं। ऐसे में परम सुंदरी की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।
क्या है परम सुंदरी की कहानी
कहानी शुरु होती हैं परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो दिल्ली में रहने वाल एक स्मार्ट और टेक-सैवी बिज़नेस मैन है। वह एक डेटिंग ऐप बनाता है जो आपको अपना सोल-मेट तलाश कर के देने का काम करता है। परम को प्यार पर यकीन नहीं है, उसे प्यार में मुनाफा नजर आता हैं। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर), उसकी लव लाइफ से परेशान होकर उसे एक चैलेंज देते हैं। इसी ऐप का इस्तेमाल कर के एक महीने में अपना सच्चा प्यार ढूंढो तभी वो इस ऐप में पैसा लगाएंगे। और तब परम की मुलाकात होती है सुंदरी (जान्हवी कपूर) से, एक सीधी-सादी को केरला से हैं। वो परम की दुनिया से एक बहुत अलग दुनिया में रहती है, उसे प्यार, संस्कार, परिवार, और खुद पर पूरा यकीन हैं। फिर शुरू होती है, परम और सुंदरी के प्यार, तकरार और एक दूसरे को समझने की जद्दोजहद। यही परम-सुंदरी की कहानी हैं, लेकिन आखिर में क्या होता है। उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications