'पैसा मांगने आते थे घर...' जब कर्जों में डूबे बोनी कपूर का दांव में लगा था सबकुछ, तो श्रीदेवी ने ऐसे दिया साथ
Sridevi And Boney Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर आज एक सफल डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी श्रीदेवी ने इस बुरे दौर में उनका साथ दिया।
बोनी कपूर ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि, ''यह मेरी गलती थी, इसलिए निश्चित तौर पर इसका खामियाजा मुझे ही भुगतना पड़ा था। बेशक मैं उन दिनों काफी तनाव में था। लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं इसका पूरा भुगतान चुका दूंगा। इसमें थोड़ा अधिक समय लगा लेकिन मैंने सभी को भुगतान कर दिया था।

बोनी कपूर ने आगे कहा, 'ऐसी समस्याओं से कौन नहीं गुज़रता? हमारी इंडस्ट्री में राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। ऐसा खासतौर पर उन फिल्म निर्माताओं के साथ होता है जो जुनूनी होते हैं। लेकिन सच तो यह है कि उन्होंने इस पर काबू पा लिया था। मैंने भी इस पर काबू पा लिया है, और साथ ही मैंने अपना मन बना लिया है।"
बोनी कपूर ने बताया कि उनके लिए ये दौर काफी ज्यादा मुश्किल था और हर दिन घर के दरवाजे में पैसा मांगने के लिए कर्जदार खड़े हो जाते थे। लेकिन इन सबके बावजूद श्रीदेवी चट्टान की तरह खड़ी रहीं और उन्होंने एक पत्नी होकर साथ दिया। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं किया. और मैंने जो गलतियाँ कीं, मैं उन्हें समझता हूँ। यदि आपको अपनी पत्नी का समर्थन नहीं है, तो आप...।"
बोनी कपूर ने कहा है कि वह तीन बार गिरावट के दौर से गुजर चुके हैं। बोनी को अपनी फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के फ्लॉप होने के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस फिल्म में जितना भी पैसा लगाया था वह सारा डूब चुका था। उस वक्त उनकी पत्नी मोना शौरी थीं। बता दें कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। जिनकी साल 2017 में मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications