'मैं बेडरूम में लड़के के साथ थी और पापा ने मुझे...', जाह्नवी कपूर ने की थी ऐसी हरकत, बोनी कपूर ने दी थी ये सजा

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। ये फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। ये फिल्म आगामी 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जाह्नवी कपूर का मजेदार किस्सा
इसी बीच जाह्नवी कपूर ने अपने साथ हुई एक मजेदार घटना का जिक्र किया है। जाह्नवी ने बताया कि कैसे उनके पिता बोनी कपूर ने बेडरूम में उन्हें एक लड़के के साथ पकड़ लिया था। इस घटना के बाद जाह्नवी कपूर को एक बड़ी सजा भी दी गई थी।

janhvi kapoor

'मैंने कमरे में एक लड़के को बुलाया था'
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि ये किस्सा उनके मुंबई के पुराने घर का है। ये उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी का पहला घर था। जाह्नवी कपूर ने बताया- मैंने एक बार एक लड़के को अपने घर पर बुलाया था। मैं उसके साथ बेडरूम में बात कर रही थी। लेकिन उसी समय पापा घर में आ गए। मैंने उस लड़के को दरवाजे से बाहर भेजने की बजाय खइड़की से कूदकर बाहर जाने के लिए कहा था।

'मैंने उस लड़के को खिड़की से भागने के लिए कहा था'
जाह्नवी कपूर ने आगे कहा- मेरे बेडरूम की खिड़की के नीचे मेरी कार खड़ी रहती थी। मैंने उस लड़के से कहा था कि खिड़की से मेरी कार पर कूद जाओ और फिर उसके सहारे नीचे उतरकर भाग जाओ। मुझे लगा था ऐसा करने से पापा को भनक नहीं लगेगी।

'पापा ने सीसीटीवी में सबकुछ देख लिया था'
जाह्नवी ने बताया- मेरा प्लान उल्टा पड़ गया था क्योंकि पापा ने ये सबकुछ सीसीटीवी में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने मुझे खूब डांट लगाई थी और सजा के तौर पर घर की सभी खिड़कियों में ग्रिल लगवा दी थी। इंटरव्यू में जाह्नवी ने उस लड़के का नाम नहीं बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+