Boney Kapoor ने श्रीदेवी की मौत के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता...'
Boney Kapoor: बोनी कपूर हमेशा अपने परिवार के रिश्तों और निजी जिंदगी के उतार-चढ़ावों के बारे में बात करने से नहीं हिचकते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया। बोनी ने स्वीकार किया कि वह दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन उनका प्यार और जुनून हमेशा अपनी पत्नी श्रीदेवी के लिए रहेगा।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद
ABP लाइव से हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ अपने सफर पर बात की। फिल्म निर्माता ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी यह थी कि इतनी सुंदर और चर्चित अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी उनके साथ बिताने का फैसला किया। उन्होंने अपनी बॉन्ड को अटूट बताया और कहा कि वह श्रीदेवी के बिना कुछ नहीं थे।

Boney Kapoor: महिलाओं के प्रति आकर्षित हुए बोनी कपूर
बोनी कपूर ने स्वीकार किया कि वह श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे और हमेशा उनके लिए प्यार महसूस करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी के जाने के बाद भी श्रीदेवी उनके दिल में हमेशा रहेंगी। हालांकि, उन्होंने साफतौर पर कहा कि एक्ट्रेस की मौत के बाद भी वह कुछ महिलाओं के प्रति आकर्षित हुए।
Boney Kapoor: श्रीदेवी हमेशा मेरे साथ रहेंगी-बोनी कपूर
बोनी कपूर ने कहा, "आज भी, मेरे कुछ महिलाएं दोस्त हैं, मैं उनके प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन श्रीदेवी के लिए जो प्यार और जुनून था, वह कभी नहीं जाएगा। मैंने उसे कभी चीट नहीं किया। जब तक वो मेरे साथ थी मुझे कभी इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके जाने के बाद भी वह हमेशा मेरे ही साथ हैं।"
Boney Kapoor: बोनी ने रिश्ते पर की बात
बोनी कपूर ने यह भी कहा कि रिश्ते समय के साथ बदलते हैं, खासकर शादी के बाद। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी एक-दूसरे को समय के साथ बेहतर तरीके से समझते हैं और एक-दूसरे की नापसंद चीजों से बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपनी और श्रीदेवी के रिश्ते का उदाहरण दिया और कहा, "मैं उत्तर भारत का पंजाबी हूं और श्रीदेवी दक्षिण भारत से थीं... शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा होता है, आप उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन खासकर सात साल बाद, आप अपने पार्टनर को सही तरीके से समझने लगते हैं, उनके पसंद-नापसंद और व्यक्तित्व के बारे में।"
Boney Kapoor: जब श्रीदेवी को बोनी कपूर ने किया था प्रपोज
उन्होंने यह भी कहा कि एक कपल सात साल बाद एक-दूसरे को अच्छे से समझने लगता है। साथ ही, जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, महिला को यह समझ आता है कि वह अपने पति पर अधिक प्रभाव डाल सकती है। बोनी कपूर ने ये भी खुलासा किया था कि शादीशुदा होकर जब उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज किया था तो एक्ट्रेस गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने 6 महीने तक बोनी कपूर से बात नहीं की थी।
ये भी पढ़ें: Boney Kapoor Sridevi: 'शादीशुदा हो, बच्चों के पिता भी' बोनी कपूर का प्रपोजल सुन भड़क गई थीं श्रीदेवी












Click it and Unblock the Notifications