आप हमें क्यों बांटना चाहते हैं? जानिए रोहित शेट्टी ने क्‍यों बोली ये बात

मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड के टॉप फिल्‍ममेकर में शुमार रोहित शेट्टी अब तक एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्‍में दे चुके हैं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में रोहित शेट्टी ऐसा नाम है जो हमेशा कान्‍ट्रोवर्सी से हमेशा दूर रहा। इसके पीछे वजह है कि रोहित शेट्टी हमेशा से किसी भी मुद्दें के बीच बयानबाजी ना करते हुए केवल अपने काम पर फोकस करते हैं। लेकिन फिल्‍म की दुनिया में जो कुछ पिछले दिनों से चल रहा है उससे रोहित शेट्टी बहुत आहत हैं जिसके कारण उन्‍होंने इस विषय पर चुप्‍पी तोड़ी है।

बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्मों की बहस से तंग हुए रोहित शेट्टी

बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्मों की बहस से तंग हुए रोहित शेट्टी

दरअसल, रोहित शेट्टी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों बनाम साउथ सिनेमा की चल रही बहस से तंग आकर बयान दिया है। हालांकि ये मुद्दा अब पुराना हो चुका है लेकिन अभी भी शांत नहीं हुआ है। इससे पहले अक्षय कुमार, कंगना रनौत, आलिया भट्ट और कई दक्षिण सितारें इस पर अपनी राय रख चुके हैं वहीं अब फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने भी बॉलीवुड फिल्मों बनाम साउथ भाषाओं की फिल्मों की बहस पर बयान दिया है।

छह महीने पहले था भाई-भतीजावाद और अब...

छह महीने पहले था भाई-भतीजावाद और अब...

जब नार्थ-साउथ सिनेमा परसिंघम फिल्म निर्माता रोह‍ित शेट्टी से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि इस तरह की बहस कभी खत्म नहीं होती है। उन्होंने कहा छह महीने पहले लोग बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के बारे में बात करने में व्यस्त थे और अब हर कोई नार्थ बनाम साउथ पर हवा दे रहा है, क्योंकि यह नया विषय है। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने लोगों से भारतीय फिल्म उद्योग को विभाजित नहीं करने का भी आग्रह किया।

यूपी में का बा....गाने वाली नेहा सिंह राठौर को UP में मिल गया दूल्‍हा, लखनऊ में रचाया ब्‍याह

 हिंदी सिनेमा खत्म हो गया है

हिंदी सिनेमा खत्म हो गया है

रोहित शेट्टी ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि आए दिन एक नई बहस शुरू हो जाती है। अभी छह महीने पहले बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म यानी भाई-भतीजावाद था और अब यह दक्षिण भारतीय फिल्म बनाम बॉलीवुड है। हिंदी सिनेमा खत्म हो गया है।

गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, भाषा पर नहीं

गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, भाषा पर नहीं

मशहूर फिल्‍म निर्माता रोहित शेट्टी ने सलाह दी कि सभी को फिल्म की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, भाषा पर नहीं। उन्‍होंने कहा मैं सिर्फ यह पूछना चाहता हूं कि आप हमें क्यों बांटना चाहते हैं? हम सब एक हैं, हम सभी को अच्छी फिल्में बनानी चाहिए।

जल्‍द रोहित शेट्टी शुरू करेंगे ये वेब सीरीज

जल्‍द रोहित शेट्टी शुरू करेंगे ये वेब सीरीज

बता दें गोलमाल के निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन लोगों को बुलाया था जो बॉलीवुड की टॉप लिस्‍ट में शामिल हैं। रोहित शेट्टी इन दिनों डेब्यू ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंश जैसी फिल्में शामिल थीं। वेब शो के इस साल के अंत में अमेज़न प्राइम वीडियो पर शुरू हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+