शाहरुख से लेकर अक्षय तक, महेश बाबू से कहीं ज्यादा फीस लेते हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार
शाहरुख से लेकर अक्षय तक, महेश बाबू से कहीं ज्यादा फीस लेते हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार
मुंबई, 12 मई: साउथ इंडिया की फिल्मों का क्रेज अब हिंदी दर्शकों में बढ़ता ही जा रहा है। पुष्पा, आरआरआर, और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों ने हिंदी बेल्ट दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और नागा चैतन्य जैसे अभिनेता अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। हिंदी क्षेत्र में रिलीज होने वाली दक्षिण फिल्में बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुई हैं क्योंकि वे आरआरआर और केजीएफ- 2 जैसी फिल्मों के सामने व्यापार करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अभी हाल ही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कहा कि बॉलीवुड वाले, उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते इसलिए हिंदी सिनेमा में काम नहीं करेंगे। 'बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता' ये कहकर महेश बाबू सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जो महेश बाबू से ज्यादा फीस लेते हैं या उनके इतना ही लेते हैं।

एक फिल्म के लिए महेश बाबू कितना लेते हैं फीस
टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। पहले कथित तौर पर प्रति फिल्म महेश बाबू 55 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कर ली है। सोशल मीडिया पर अब यूजर लिख रहे हैं कि एक फिल्म के लिए महेश बाबू जितनी फीस लेते हैं उतनी फीस तो बॉलीवुड के कई सितारे लेते हैं।

एक फिल्म के लिए 100 करोड़ लेते हैं अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, कथित तौर पर 2020 तक एक फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। हालांकि, 2021 में उन्होंने अपना रेट और बढ़ा लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए लगभग 135 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता के रूप में से एक हैं।

शाहरुख खान फिल्म की कमाई में लेते हैं हिस्सा
शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। शाहरुख खान अब फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते बल्कि वह फिल्म में कमाई का हिस्सा लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म करने के लिए 45 से 60 फीसदी फिल्म की कमाई से लेते हैं। हालांकि कई मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख की आने वाली फिल्म पठान के लिए वह 100 करोड़ फीस ली है।

जानें सलमान खान की फीस
जब पैसे कमाने की बात आती है, तो सलमान खान एक सीरियल मनी मेकर हैं। सलमान खान प्रति फिल्म लगभग 70-75 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा सलमान खान भी फिल्म की कमाई में हिस्सा लेते हैं। अब आप सोच ही सकते हैं कि सलमान खान की एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाती है।

आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं 80 करोड़ फीस
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान बहुत कम ही फिल्में करते हैं। लेकिन उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है। 'लाल सिंह चड्ढा' अभिनेता कथित तौर पर प्रति फिल्म 75 से 80 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क लेते हैं। वहीं आमिर खान फिल्म की कमाई के हिसाब से भी उसमें हिस्सा लेते थे।

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं ऋतिक
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन स्टार में से एक हैं, जो फिल्म करने के लिए फीस नहीं लेते बल्कि फिल्म की कमाई में हिस्सेदारी लेते हैं। ऋतिक फिल्मों में 50 से 55 प्रतिशत प्रॉफिट का शेयर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications