सलमान खान को पहले काम के लिए मिले थे 75 रुपए, जो किया था वो भी चौंकाने वाला

मुंबई, 17 दिसंबर: सलमान खान आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के लिए जानी जाती हैं। सलमान ना सिर्फ हिन्दी सिनेमा बल्कि देश और दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। फिल्मों में तीन दशक से ज्यादा का समय गुजार चुके सलमान भले ही आज ना सिर्फ फिल्म बल्कि बिग बॉस होस्ट करने के लिए भी करोड़ों लेते हैं लेकिन उनकी पहली कमाई 100 रुपए भी नहीं थी। ये खुद सलमान ने ही बताया था।

75 रुपए थी सलमान की पहली कमाई

75 रुपए थी सलमान की पहली कमाई

सलमान खान को आज बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी की तरह देखा जाता है लेकिन सलमान खान की पहली फीस महज 75 रुपए थी। सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में अपनी पहली कमाई का खुलासा किया था। उनकी ये पहली कमाई उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने से पहले की है।

शो में किया था डांस

शो में किया था डांस

कुछ समय पहले सलमान खान ने बताया था कि उनकी पहली कमाई महज 75 रुपए थी। जो उनको ताज होटल में एक शो के लिए मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वो उनको भी ले गया। सलमान ने भी इस शो में पीछे डांस किया था। जिसके लिए उनको 75 रुपए मिले।

विज्ञापन के लिए मिले 750 रुपए

विज्ञापन के लिए मिले 750 रुपए

सलमान खान अपनी पहली मुख्य फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज होने से पहले कोल्ड ड्रिंक कैंपा कोला के एड में भी नजर आ चुके हैं। सलमान खान को इस एड के लिए 750 रुपए मिले थे। हालांकि बाद में उनको इसके लिए 1500 रुपए मिलने लगे थे।

शमिता की ब्रेस्ट के लिए बोलीं राखी, भागवान ने तिजोरी दी है तो उठाओ फायदा

'मैने प्यार किया' के लिए मिले थे 31 हजार

'मैने प्यार किया' के लिए मिले थे 31 हजार

सलमान खान ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। हालांकि इस फिल्म के लिए उनको बहुत बड़ी रकम नहीं मिली थी। इस फिल्म के लिए उनको 31 हजार रुपए मिले थे। हालांकि फिल्म के हिट होने के बाद उन्होंने 75 हजार रुपए लेना शुरू कर दिया था।

अंतिम को लेकर चर्चा में सलमान खान

अंतिम को लेकर चर्चा में सलमान खान

हाल ही में सलमान खान की अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' रिलीज हुई है। 26 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई है। 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' को पसंद भी किया गया है। आने वाले समय में सलमान खान की बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं। जिसमें टाइगर 3, 'पठान' और फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' भी शामिल है। 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+