स्टार किड और आउटसाइडर्स पर सोनाक्षी सिन्हा के बेबाक बोल, कहा- मैंने भी फिल्में गंवाई

मुंबई, 29 सितंबर: सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स पर साधा निशाना हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि स्टार किड्स को भी फिल्में गंवानी पड़ी हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में कुछ कहता। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि यह हमारी नौकरी का हिस्सा है, जिसको सभी ने फेस किया है।

स्टार किड पर बहस बेकार है: सोनाक्षी

स्टार किड पर बहस बेकार है: सोनाक्षी

पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी ने फिल्मों से बाहर निकालने की बात को स्वीकार किया है। सोनाक्षी सिन्हा के मुताबिक यह एक हमारी जॉब का हिस्सा है। अपनी बात को आगे बढ़ता हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह से स्टार किड पर बहस बेकार है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि कोई स्टार किड किसी और कि वजह से किसी प्रोजेक्ट से नहीं चूका हो, लेकिन कोई भी इसके बारे में रोता फिरता नहीं हैं।

'सब के साथ होता है, इससे निपटो, यार..'

'सब के साथ होता है, इससे निपटो, यार..'

इंटरव्यू में सोनाक्षी ने भी इस बात को कबूल किया कि उन्होंने भी फिल्में अपने हाथों से गंवाई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने भी फिल्में गंवाई हैं। किसने नहीं गंवाई? कोई नई बात नहीं है, सब के साथ होता है। इससे निपटो, यार। यही जीवन है। गिराए गए दूध के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसी के साथ उन्होंने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है।

'कड़ी मेहनत जारी रखो'

'कड़ी मेहनत जारी रखो'

सोना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा 'चलो, मुझे भूल जाओ। मेरे पिता भी, जो स्टार किड नहीं थे, कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो बैठे हैं। यह हर एक्टर के साथ होता है, यह काम का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा नहीं है जो इतना अनसुना या इतना नया है, यह हर किसी के साथ होता है और होता रहा है। जैसा मैंने कहा, यह नौकरी का हिस्सा है, आप अपने जीवन के साथ आगे बढ़ते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और इसे जारी रखते हैं।

Recommended Video

    Ajay Devgan की 'Bhuj' का ट्रेलर रिलीज, 1971 के युद्ध में Bhuj में क्या हुआ था?| वनइंडिया हिंदी
     शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं सोनाक्षी

    शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं सोनाक्षी

    आपको बता दें कि सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने 2010 में दबंग के साथ अपनी शुरुआत की और इस महीने की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे किए। उन्होंने राउडी राठौर, लुटेरा, आर राजकुमार, फोर्स 2 और इत्तेफाक जैसी फिल्मों में एक्टिंग है। उन्हें हाल ही में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ देखा गया था। सोनाक्षी जल्द ही अमेजन प्राइम सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+