Friendship Day: लड़ाई-झगड़े के बावजूद भी अलग नहीं हुए ये बॉलीवुड सितारे, आज भी हैं एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स

बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी असल जिंदगी में सालों पुरानी दोस्ती को आज भी कायम रखा हुआ है।

मुंबई, 6 अगस्त: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो कि हमारी जिंदगी में एक अलग रोल निभाता है। एक अच्छे और सच्चे दोस्त की पहचान यही होती है कि, आपके सुख और दुख की घड़ी में हमेशा ढाल बनकर आपके साथ खड़ा रहे। जब भी कभी जिंदगी में मुश्किल वक्त आए तो ऐसे समय में वह आपको उससे बाहर निकालने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। यही वजह है कि दोस्ती जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण होती है। आज हम आपको उन्हीं बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो अपनी गहरी दोस्ती की मिसाल देते हैं।

बॉलीवुड के असल बेस्ट फ्रेंड्स

बॉलीवुड के असल बेस्ट फ्रेंड्स

बॉलीवुड में ऐसी कईं हस्तियां हैं जिन्होंने पर्दे के पीछे एक दूसरे का हमेशा साथ दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी साबित किया है कि सिनेमा जगत में केवल फिल्में ही नहीं बल्कि रिश्ते भी महत्वपूर्ण होते हैं। इस साल के फ्रेंडशिप डे पर बॉलीवुड के असली बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में जानते हैं जिनकी बॉन्डिंग समय की कसौटी पर खरी उतरी।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों को कईं बार साथ में डिनर, फंक्शन, आउटिंग, जिम और शॉपिग करते स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ये बी टाउन की वो बेस्ट फ्रेंड्स हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है।

करण जौहर और काजोल

करण जौहर और काजोल

करण जौहर और काजोल उस वक्त से एक दूसरे को जानते हैं जब दोनों ने सिनेमा जगत में कदम ही रखा था। हालांकि एक वक्त ऐसी भी आया जब 2016 में अजय देवगन की फिल्म शिवाय और रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज डेट को लेकर काजोल और करण जौहर के बीच खटास आ गई। लेकिन कहते हैं कि जब अगर पक्की दोस्ती हो तो छोटी मोटी नोकझोंक होती रहती है, और वही हुआ। आखिरकार दोनों एक दूसरे से बात करे बिना रह नहीं पाए और आज भी एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने कईं बार अपनी दोस्ती को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात की है। ये सोशल मीडिया पर अपने 'ब्रोमांस' का जलवा दिखाने के लिए मशहूर हैं। वे एक दूसरे को "बाबा" कहकर बुलाते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह दीपिका पादुकोण के 'सौतन' हैं।

शाहरुख खान और करण जौहर

शाहरुख खान और करण जौहर

शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती आज के दौर के लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण है। दोनों ने हर बार ये बात मीडिया के सामने साबित भी की है। यहां तक की मीडिया की रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर ने शाहरुख के बच्चों के नाम अपनी प्रपर्टी तक की हुई है।

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान इन दिनों बी टाउन की सबसे चर्चित बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों के मुताबिक उनकी दोस्ती की शुरुआत गोवा में हुई थी। कॉफ़ी विद करण 7 शो में जान्हवी ने कहा था कि, "हम गोवा में पड़ोसी थे और हमारा एक कॉमन फ्रेंड था। फिर एक दिन हमने बात करना शुरू किया। हमने सुबह 8 बजे तक बात की।" उनकी दोस्ती तब और मजबूत हुई जब वे पिछले साल एक साथ केदारनाथ मंदिर गए थे।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी स्कूल फ्रेंड्स हैं। इनकी दोस्ती तब बढ़ी जब इन्होंने साउथ मुंबई के एचआर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। फिलहाल दोनों की अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेस पार्टनर्स भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+