'सूर्यवंशी' का सिनेमाघरों में तहलका, रिलीज के कुछ ही घंटों में की धांसू कमाई
मुंबई, 05 नवंबर: अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' ने आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ-साथ धमाल मचाया दिया। अपने ओपनिंग डे पर ही 'खिलाड़ी' कुमार की फिल्म में बड़ा धमाका कर दिया है। कोविड -19 महामारी की वजह से रिलीजिंग में लेट हुई 'सूर्यवंशी' लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की लीड रोल में हैं, जबकि अजय देवगन और रणबीर सिंह भी फिल्म में दिखाई देंगे, लेकिन उनका भूमिका काफी छोटी होगी। ऐसे में जानिए आज रिलीज हुई फिल्म ने अब तक कितने की कमाई की।

पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन पर फिल्म रिलीज
दरअसल, शुक्रवार को रिलीज होने वाली सूर्यवंशी पिछले साल सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार थी, लेकिन कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लग गया और सिनेमाघरों से लेकर काफी चीजों के खुलने में मुश्किल आ गई थी, हालांकि आखिरकार फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर आ गई है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। रोहित शेट्टी की इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। फिल्म पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन पर उतारी गई है।

फिल्म को समीक्षकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स
इधर, फिल्म को समीक्षकों की तरफ से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए 'सू्र्यवंशी' को फंटेस्टिक करार दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म को 5 में से साढ़े चार स्टार दिए हैं। साथ ही बताया कि पहले सिंघम, फिर सिम्बा और अब सूर्यवंशी के जरिए रोहित शेट्टी ने फिर से कमाल कर दिया। स्टार, स्कैल, एक्शन, एंटरटेनमेंट सूर्यवंशी के पास यह सब है। इधर फिल्म ट्रेड एनलिस्ट सुमित कडेल ने भी फिल्म को बढ़िया बताया है। साथ ही चार स्टार दिए।

सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी दर्शकों की भीड़
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्यवंशी पहली बड़ी टिकट वाली बॉलीवुड एंटरटेनर है, जो लॉकडाउन के बाद स्क्रीन पर हिट हुई है। सूर्यवंशी पहले दिन फिल्म के कारोबार में अच्छी वृद्धि देखी गई। सुबह की धीमी शुरुआत के बावजूद सूर्यवंशी के दोपहर के शो में सभी सर्किटों में तेजी देखी गई। दर्शकों के सिनेमाघरों में इस तरह उमड़ पड़ी, जैसे कि महामारी कभी मौजूद ही नहीं थी।

जानें पहले दिन अब तक फिल्म की कमाई
फिल्म को दिवाली के त्योहारी सीजन के लिए एकदम सही मसाला एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है। कलेक्शंस की बात करें तो सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों की पीवीआर सीरीज में शाम 4 बजे तक हाई ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज किया है, जो कि ज्यादातर महामारी से पहले की फिल्मों की तुलना में ज्यादा है। सूर्यवंशी का पहले दिन का कारोबारी अनुमान 20 से 25 करोड़ रुपये था, लेकिन स्पॉट बुकिंग की रेट और दर्शकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ऐसा लगता है कि फिल्म का कारोबार 25 करोड़ रुपए आसानी से पार कर जाएगा। और 30 करोड़ रुपये के करीब भी आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications