'मेरे टैलेंट ने नहीं बल्कि मेरे कपड़ों ने दिलाई मुझे पहचान', किससे नाराज होकर उर्फी जावेद ने कही ये बात?
नई दिल्ली, 11 सितंबर: बिग बॉस OTT का प्रसारण जारी है, जिसमें कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद की भी एंट्री हुई थी। वो वहां पर ज्यादा दिन तो नहीं टिक पाईं, लेकिन उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ दिनों पहले उनके एयरपोर्ट लुक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि वो गीतकार जावेद अख्तर की पोती हैं। हालांकि बाद में शबाना आजमी ने उस पर सफाई दे दी थी। जिस वजह से वो मामला शांत हो गया। अब उर्फी ने खुद अपनी ड्रेसिंग स्टाइल पर बड़ा बयान दिया है।

खुद को मानती हैं एंटरटेनिंग
उर्फी ने कहा कि वो बिग बॉस के घर में बहुत सी उम्मीदें लेकर गई थीं, लेकिन वहां पर उनकी क्वालिटी किसी ने नहीं देखी। जिस वजह से उन्हें जल्दी ही घर से बाहर आना पड़ा। फिर भी एक बात दुनियावाले जान गए हैं कि वो बहुत ही एंटरटेनिंग हैं। उर्फी का मानना है कि बिग बॉस से उनका बाहर होना मेकर्स के लिए बड़ा लॉस है, जबकि उनके लिए ये अब प्लस प्वाइंट बन गया।

7 साल में नहीं मिली पहचान
वहीं हाल ही में वो एयरपोर्ट पर ऐसी ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें उनकी ब्रा दिख रही थी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इन सब मुद्दों पर उन्होंने कहा कि मैंने 7 साल पहले ही इंडस्ट्री में करियर शुरू कर दिया था। साथ ही बहुत से सीरियल्स में काम किया, लेकिन उनको ज्यादा पहचान नहीं मिली। वो मानती हैं कि इंस्टाग्राम और उनके कपड़ों की वजह से वो ज्यादा लाइमलाइट में आई हैं।

ड्रेसिंग सेंस की ज्यादा चर्चा
उर्फी को सीरियल्स से बहुत ही नाराजगी है, क्योंकि कई बार उनको बिना बताए निकाल दिया गया। साथ ही 7 साल की मेहनत के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हालांकि बिग बॉस उनके लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। उन्होंने ये बात भी स्वीकार की उनको आज जो शौहरत मिली है, वो उनके कपड़ों की वजह से मिली है। उनके टैलेंट से ज्यादा आज उनके ड्रेसिंग सेंस पर चर्चा होती है। उन्होंने सीख लिया है कि जो दिखता है, वही बिकता है। ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि मुझे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता, वो हर चीज को पॉजिटिव वे में देखती हैं।

गणपति के साथ डाली फोटो
देशभर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। जिस पर उर्फी ने भी गणपति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने उन फोटोज के साथ लिखा कि 'मेरे घर पर पहले गणपति, गणपति बप्पा मोरया।' इस पर एक यूजर ने लिखा कि तुम मुस्लिम हो तो क्यों गणपति की फोटो डाल रही। जिस पर बहुत से लोग उर्फी के बचाव में उतर गए। साथ ही उनके फैसले को सही बताया।

शबाना आजमी ने कही थी ये बात
कुछ दिनों से उर्फी को जावेद अख्तर के परिवार से जोड़ा जा रहा था। जिस पर शबाना आजमी ने कहा कि उर्फी का उनके परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं है। बाद में एक्ट्रेस ने भी इस पर चुटकी ली, उन्होंने कहा कि कई दिनों से लोग मुझे जावेद अख्तर के परिवार से जोड़ रहे हैं, ऐसे में उनको जवाब देकर मैं परेशान हो गई हैं। लग रहा कि उनके जयदाद में मेरा हिस्सा बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications