स्वरा भास्कर हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
मुंबई, 07 जनवरी। देश में कोरोना के मामलों में हर रोज तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण से फिल्मी हस्तियां भी अछूती नहीं हैं। कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना से संक्रमित हो रही हैं। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। खुद स्वरा ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। स्वरा ने ट्वीट करके लिखा, हेलो कोविड, मैंने अभी अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जोकि पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट और क्वारेंटीन कर लिया है। मुझे बुखार है, सिर में दर्द और स्वाद में कमी जैसे लक्षण हैं। मैंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी है उम्मीद है कि मैं जल्द ठीक हो जाउंगी। मैं अपने परिवार का बहुत शुक्रगुजार हूं, मैं घर में हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहिए।
Recommended Video

स्वरा भास्कर ने बताया कि मुझे 5 जनवरी को कोरोना के लक्षण नजर आए थे जिसके बाद मैंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जोकि पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार 5 जनवरी की शाम से ही आइसोलेट है और हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। मैंने जिन लोगों से पिछले एक हफ्ते में मुलाकात की थी उन्हें इस बात की जानकारी दे दी है कि मैं कोरोना संक्रमित हूं। अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया हो तो कृपया अपना कोरोना टेस्ट करा लीजिए। डबल मास्क का इस्तेमाल करिए और खुद को सुरक्षित रखिए।












Click it and Unblock the Notifications