तैमूर के साथ ट्रोलर्स ने पार की सारी हदें, कूद-फांद करते Video पर किए गंदे-गंदे कमेंट्स

मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान की जितनी पॉपुलैरिटी हैं। उतनी ही उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान की भी हैं। तैमूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्टारकिड की लिस्ट में शुमार हैं। यहां तक की उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर तैमूर के चर्च होते रहते हैं। हालांकि वो अभी 4 साल का हैं, लेकिन मीडिया का कैमरा उसकी झलक को कैद करने के लिए बेताब रहता हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन उस वीडियो को ट्रोल करने के लिए यूजर्स ने सारी हदें पार दी।

तैमूर की एंट्री पर ट्रोलर्स का शर्मनाक चेहरा

तैमूर की एंट्री पर ट्रोलर्स का शर्मनाक चेहरा

दरअसल, हाल ही में तैमूर अपनी मम्मी के साथ नजर आए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान तैमूर उछल-कूद करते हुए एंट्री करते हैं, जिसको वहां मौजूद पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर लेती है। तैमूर इस दौरान काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं और एक-दो बार कूद-फांद करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को तैमूर का यह मस्ती भरा अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट्स में गालियां तक लिखने में गुरेज नहीं की।

कमेंट्स में यूजर्स की यह कैसी भाषा?

कमेंट्स में यूजर्स की यह कैसी भाषा?

4 साल के तैमूर का यह धामकेदार स्टाइल जहां उनके फैंस को खूब रास आया, लेकिन उस लिस्ट में कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने बच्चे की शरारत पर सारी हदें पार करते हुए कमेंट्स की आजादी का गलत इस्तेमाल करते हुए उनको गालियां लिखी। तैमूर की वीडियो पर यूजर्स ने बहुत बुरा बर्ताव करते हुए गालियों से गुस्सा निकाला।

4 साल के तैमूर को दी गई गालियां

4 साल के तैमूर को दी गई गालियां

वैसे तो सोशल मीडिया एक ओपन प्लेटफार्म है, यहां आप अपनी राय बेबाकी से रख सकते हैं, लेकिन अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल एक सभ्य समाज में कहीं भी शोभा नहीं देती, लेकिन यूजर्स ने इसको दरकिनार करते हुए 4 साल के बच्चे को जमकर गालियां दी। अक्सर करीना को भी तैमूर के नाम पर ट्रोल किया जाता है। तैमूर की क्यूटनेस जहां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करतीं है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो उनको ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

क्या बच्चों का नाम है लोगों के गुस्से का कारण?

क्या बच्चों का नाम है लोगों के गुस्से का कारण?

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब करीना के बेटे को लेकर लोगों ने ट्रोल किया हो। इससे पहले जब करीना के बड़े बेटे के नाम का सोशल मीडिया पर खुलासा हुआ था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है तो लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। लोगों ने सैफ और करीना को जमकर ट्रोल किया था। वहीं अब अपने छोटे का नाम जहांगीर रखने पर भी करीना को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि सैफ ने अपने बेटों का नाम ऐसे शख्स पर रखा है, जिसने भारत को लूटा और यहां जमकर आतंक मचाया था।

मुंबई के बांद्रा में तैमूर के साथ स्पॉट हुईं करीना

मुंबई के बांद्रा में तैमूर के साथ स्पॉट हुईं करीना

बता दें कि हाल ही में मुंबई के बांद्रा में अभिनेत्री करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ स्पॉट की गई थी। इस दौरान तैमूर मस्ती के फुल मूड में दिखे और बार-बार मां का हाथ छोड़ कर उछलकूद दिखाई दिए थे। ब्लू कलर की टीशर्ट पर तैमूर ने मैचिंग मास्क लगाया हुआ था। वहीं इसका वीडियो bollywoodpap नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था। शेयर किए गए वीडियो को अब तक 6 लाख 83 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, क्या एंट्री मारी..! जिसके कमेंट्स में यूजर्स ने तैमूर का गालियों से स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+