6 साल की उम्र में इमरान ने जूही चावला को किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट स्टोरी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस ने ट्वीट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने इमरान खान के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारी सी कहानी शेयर करते हुए उनको जन्मदिन विश किया। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने बताया कि जब इमरान 6 साल के थे तब उन्होंने जूही चावला को परपोज किया था।

जूही चावला ने किया ट्वीट
जूही ने इमरान की कई सारी तस्वीरों का कोलाज बनाकर फोटो शेयर किया है और उसे ट्वीट करते हुए लिखा कि इमरान ने मुझे 6 साल की उम्र में प्रपोज किया था..!!!!.... हीरे की पहचान तब से है उसे..!!!! मेरे अब तक के सबसे कम उम्र के प्रेमी को जन्मदिन की बधाई..!!!! इमरान खान के लिए 100 पेड़... ।
Imran proposed to me when he was 6 years old ..!!!!…. heere ki pehchaan tab se hai usmein ..!!!! 😂😂😂 Happy Happy Birthday to my youngest suitor ever ..!!!! A 100 trees for you Imran … 😂🌸💕🌼🤩😇🙏👍🌷#ImranKhan @rallyforrivers pic.twitter.com/3DGXMKA1vh
— Juhi Chawla (@iam_juhi) January 13, 2022
बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में किया काम
इमरान खान जो सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे भी हैं, उन्हें पहली बार 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में देखा गया था। उन्होंने 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

साल 2015 में की थी आखिरी फिल्म
अभिनेता के पास 'लक', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'ब्रेक के बाद', 'दिल्ली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'एक मैं और एक तू', 'मटरु की बिजली का मंडोला' जैसी फिल्में हैं। और 'गोरी तेरे प्यार में' उनके क्रेडिट के लिए। अभिनेता को आखिरी बार 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था, जिसमें कंगना रनौत भी मुख्य भूमिका में थीं।












Click it and Unblock the Notifications