खुद से 10 साल छोटी लड़की से शादी कर रहे हैं रणदीप हुड्डा, आखिर कौन है 47 साल के एक्टर की 'हॉट फज'?

Randeep Hooda Marriage: बॉलीवुड के दमदार और मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। या अगर यूं कहें कि सिनेमा जगत फिर एक और गुपचुप शादी का गवाह बनेगा, तो भी कुछ गलत नहीं होगा। एक प्राइवेट शादी कर रणदीप हुड्डा अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्डा नवंबर में शादी रचाने जा रहे हैं। तारीख का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस बात की पुष्टि जरूर हुई है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में सिर्फ उनके करीबी ही शामिल होंगे और ये शादी मुंबई में होगी।

Randeep Hooda

सूत्र ने एक्टर को लेकर जानकारी देते हुए उन्हें प्राइवेट पर्सन बताया और कहा कि वे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी शादी की ओर नहीं खींचना चाहते। बताते चलें कि रणदीप हुड्डा की शादी के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड की चर्चा भी जोरों-शोरों पर है। 47 साल के रणदीप की गर्लफ्रेंड की उम्र 37 साल है।

रणदीप हुड्डा ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बातचीत नहीं की लेकिन साल 2021 में उन्होंने गर्लफ्रेंड लिन के बर्थडे पर अपने रिश्ते को लेकर बात कही थी। उन्होंने उसे प्यार से हॉट फज भी कहा था। अगर आपको भी रणदीप की गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं मालूम तो बताते चलें कि वे मणिपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक इंडियन मॉडल हैं।

रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड Lin Laishram ने एक्टर के जन्मदिन पर उन्हें प्यार से विश किया और लिखा था कि जन्मदिन मुबारक हो मेरे हॉट फज। सफारी के दौरान भी दोनों ने पोज दिया था और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+