ऐसी दिखती थीं अनिल कपूर की मां, 'मिस्टर इंडिया' ने शेयर की अपनी 'यंग एज' की तस्वीर, आप भी देखिए

मुंबई, 28 अक्टूबर। बॉलीवुड 'मिस्टर इंडिया' यानी एक्टर अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहली बार फैंस के साथ अपनी मां निर्मल कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। मां के साथ अनिल कपूर ने अपनी भी युवावस्था की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब मां के साथ अनिल कपूर की ये फोटो खूब वायरल हो रही है। बहुत कम लोग ही होंगे जिन्होंने आज से पहले एक्टर अनिल की मां को देखा होगा।

काफी हद तक मां की तरह दिखते हैं अनिल

काफी हद तक मां की तरह दिखते हैं अनिल

एक तरफ जहां, फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलने की खुशी है वहीं, अनिल कपूर ने पुरानी फोटोज के जरिए अपनी जवानी के दिन याद किए। गुरुवार को उन्होंने अपनी मां निर्मल कपूर को याद करते हुए उनकी फोटो पब्लिक की। ट्वीट में अनिल ने खुद की फोटो के साथ तुलना करते हुए लिखा, 'अद्भूत समानता'। फोटो को देखकर कोई भी बता सकता है कि अनिल कपूर को उनकी सुंदरता उनकी मां से ही मिली है।

बिना मूछों के नजर आए अनिल

बिना मूछों के नजर आए अनिल

खबर लिखे जाने तक फोटो को 2000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं वहीं, कई फैंस फोटो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। अनिल कपूर की तस्वीर की दिलचस्प बात ये है कि वह बिना मूछों के नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल की मां निर्मल कपूर भारतीय पहनावे में नजर आ रही हैं, उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और कुछ गहने पहने हुए हैं। अनिल कपूर इससे पहले भी अपनी मां की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।

मां के जन्मदिन पर भी शेयर की फोटो

मां के जन्मदिन पर भी शेयर की फोटो

पिछले महीने अपनी मां के जन्मदिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'हमारे जीवन में सबसे मजबूत, सबसे उज्ज्वल आत्मा के लिए ... आप अपने प्यार, धैर्य और आशा और आशावाद के अंतहीन भंडार के साथ हमारे जीवन को रोशन करती हैं। आपका बेटा होना मेरे लिए मैं खुद को हमेशा सौभाग्यशाली मानता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मां। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट की थी कार

पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट की थी कार

वह अपनी पत्नी सुनीता कपूर, बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें भी साझा करते हैं। फोटो फ्रेम में उनके दामाद आनंद आहूजा और करण बुलानी भी शामिल रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुनीता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "उनके लिए मुझे फोटोग्राफर बनना पसंद है!' बता दें कि इस साल सुनीता के जन्मदिन पर अनिल ने उन्हें एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

यह भी पढ़ें: आर्यन खान को जमानत दिलाने वाले वकील मुकुल रोहतगी जानिए कितनी लेते हैं फीस, छोटे मामलों में नहीं फंसाते हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+