बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन बीरबल खोसला का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Birbal Khosla Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर बीरबल खोसला का निधन हो गया है। उन्होंने गत 12 सितंबर 2023 (मंगलवार) की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 84 साल के थे। उनकी निधन के बारे में जानने के बाद से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने कई शानदार हिंदी फिल्मों में अपने कॉमिक रोल्स से लोगों को खूब हंसाया है।
एक्टर और कॉमेडियन बीरबल खोसला का निधन
जानकारी के अनुसार बीरबल खोसला लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बॉलीवुड के शानदार कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर ने ही बीरबल खोसला के मौत की जानकारी दी है। खबर है कि आज 13 सितंबर 2023 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीरबाल खोसला के बेटे सिंगापुर में रहते हैं। उनके भारत लौटने के बाद ही दिवंगत एक्टर बीरबल खोसला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीरबल को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं
दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन के दोस्त और एक्टर राजकुमार कनौजिया ने बताया कि बीरबल खोसला को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। हालांकि उनके घुटने में तकलीफ काफी ज्यादा थी। वह सही से चल भी नहीं पाते थे। उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी। दोस्त ने बताया कि बीरबल खोसला का बेटा सिंगापुर में नौकरी करता है और अपने पिता का खूब ख्याल रखता था। बीरबरल खोसला के परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो कि मुंबई के अंधेरी के सात बंगला में रह रही हैं।
बीरबल खोसला का असली नाम
दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन बीरबल खोसला का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला है। उन्होंने साल 1967 में फिल्म 'उपकार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषा की फिल्मों सहित लगभग 500 फिल्मों में एक्टिंग की है। बीरबल ने 'मेरा गांव मेरा देश', 'शोले', 'तपस्य', 'सदमा', 'दिल', 'अमीर गरीब', 'रास्ते का पत्थर' जैसी बहतरीन फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications