अमिताभ बच्चन के पर्सनल बॉडीगार्ड की सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश, कई कंपनी के सीओ को देते हैं टक्कर
मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैंस की दिवानगी किसी से छुपी नहीं है। फैंस का पागलपन अक्सर मीडिया के सामने आता रहता है। ऐसे में जब स्टार्स लोगों के बीच फैंस के घिरे होते हैं तो उनको सुरक्षा देने के लिए सब के पास अपने-अपने पर्सनल बॉडीगार्ड होते हैं। ये निजी अंगरक्षक एक्टर्स को फैंस से बचाते भी हैं और उनकी पूरी सेफ्टी का भी ध्यान में रखते हैं। ऐसे ही सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं, उनके पास जितेंद्र शिंदे नाम का एक पर्सनल बॉडीगार्ड हैं, जिसे अक्सर बिग बी के साथ देखा जाता हैं। अब बच्चन साहब के बॉडीगार्ड की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Recommended Video

बिग बी के बॉडीगार्ड की इनकम किसी सीओ से ज्यादा
बॉलीवुड हस्तियां जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो भीड़ उनको तुरंत घेर लेती हैं। दिग्गज अभिनेताओं को उनके फैंस के समुद्र से बचाना वास्तव में एक मुश्किल काम होता हैं। ऐसे में यह काम उनके बॉडीगार्ड बेखूबी निभाते हैं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी के अंगरक्षक की सालाना इनकम कई कंपनी के सीईओ से ज्यादा है। जितेंद्र हर वक्त अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में पर्सनली मुस्तैद रहते हैं और उनकी हर एक हलचल का पूरा ख्याल रखते हैं।

पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की सैलरी डेढ़ करोड़
वैसे तो मीडिया में सेलेब्रिटीज की पॉपुलारिटी और उनकी इनकम की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसी रिपोर्ट भी मिलती है, जो उनके स्टाफ की कमाई से जुड़ी होती है, जिसको जानने के बाद अकसर लोगों को हैरानी होती है। पिछले कुछ वक्त में जहां अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलेरी ने उनके फैंस को चौंका दिया था। वहीं अब अमिताभ बच्चन के पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की सैलरी को लेकर खबर सामने आई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार महानायक के बॉडीगार्ड की सालाना इनकन डेढ़ करोड़ रुपए हैं।

करीब साढ़े 12 लाख रुपये हर महीने तनख्वाह
बिग बी की सिक्योरिटी में तैनात जितेंद्र शिंदे जहां साल के 1.50 करोड़ रुपए कमाते हैं यानी की हर महीने उन्हें तकरीबन साढ़े 12 लाख रुपये की तनख्वाह मिलती है। वहीं उनकी खुद की एक सिक्यूरिटी एजेंसी भी है। जितेंद्र बिग बी के साथ हर मौके पर दिखाई देते हैं, जो उसके फैंस को एक्टर के पास आने से रोकने का काम करते हैं। भारी भीड़ में बिग बी की सेफ्टी की पूरी जिम्मेदारी जितेंद्र के ही कंधों पर ही होती हैं। बता दें कि बिग बी के अलावा अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स भी अपने पर्सनल बॉडीगार्ड्स को भारी भरकम पेमेंट करते हैं।

आने वाली है बिग की कई फिल्में
वहीं अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो अपनी अपकमिंग थ्रिलर 'चेहरे' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बिग बी के अलावा इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और अन्नू कपूर भी लीड रोल में हैं। वहीं वो अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाल हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे। वहीं 'झुंड', 'मई डे' और 'गुड बाय' भी पाइपलाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications