'तू मेरा है', सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का पहला पोस्ट, इमोशनल हुए फैंस
मुंबई, 28 अक्टूबर: टीवी के पॉपुलर स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए दो महीने के करीब का वक्त बीत चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डियक अरेस्ट के कारण 3 सितंबर को 40 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन से हर कोई सदमे में था। उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का भी रो-रोकर बहुत बुरा हाल था। सिद्धार्थ के जाने से शहनाज बुरी तरह से टूट गई थी। यहां तक की उन्होंने सोशल मीडिया से काफी दूरी बना ली थी। वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल की अपना पहला पोस्ट शेयर किया है।

शहनाज ने लिखा- 'तू मेरा है'
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में शहनाज गिल ने दिवंगत एक्टर के लिए अपने नए सॉन्ग का अनाउंसमेंट किया है। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की कवर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'तू मेरा है'। इसी के साथ उन्होंने इस पोस्ट को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी टैग करते हुए दो दिल और एक स्टार का इमोजी भी एड किया हुआ है।

28 अक्टूबर को रिलीज होगा सॉन्ग
'तू यहीं हैं' टाइटल वाले ट्रैक के पोस्टर में शहनाज और सिद्धार्थ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं टाइटल के नीचे 'सिद्धार्थ शुक्ला को मेरी श्रद्धांजलि। लिखा हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित शहनाज का ये गाना कल (28 अक्टूबर) रिलीज होगा। वहीं इस पोस्ट पर अब तक 12 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं सिडनाज के फैंस भी इस पोस्टर को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में काफी इमोशनल हो रहे हैं।

लास्ट बार डांस दीवाने 3 के सेट पर आए थे साथ
गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के डेटिंग की अफवाह थी। हालांकि उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर कपल होने की बात स्वीकार नहीं की थी। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार कई बार किया था, जब वे बिग बॉस 13 के घर में थे। बिग बॉस के घर के बाहर यह जोड़ी बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 जैसे रियलिटी शो में भी एक साथ दिखाई दी थी।

सिडनाज कहकर बुलाते थे फैंस
इतना ही नही बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने साथ ही बहुत से म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था। जिसमें भुला दूंगा और शोना शोना काफी हिट हुए। इस जोड़ी को उनके फैंस सिडनाज कहकर बुलाते थे। वहीं 4 सितंबर को सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के वक्त शहनाज की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिनमें को बुरी तरह से टूटी हुई और रोतीं हुई नजर आई थीं। फिलहाल शहनाज इस दुख से उभरने की कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications