वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये बोल्ड लुक, लाखों रुपए की ड्रेस पहनकर ऐसे बिखेरा जलवा

पेरिस के एक इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

मुंबई, 8 जूनः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह पेरिस के बुल्गारी ब्रांड इवेंट में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। वह इस इवेंट में ब्लैक एंड वाइट गाउन पहनकर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा का किलर अंदाज वहां मौजूद सभी मेहमानों का ध्यान उनकी तरफ आकर्शित कर रहा था। वह इवेंट में मौजूद लोगों का अटेंशन छीन रही थीं। आपको बता दें कि मालूम हो कि इस मशहूर ज्वैलरी बुल्गारी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। इस इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

रफ्ल्ड गाउन में नजर आईं प्रियंका

रफ्ल्ड गाउन में नजर आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने गत मंगलवार शाम को पेरिस के बुल्गारी इवेंट में शिरकत की। इस कार्यक्रम में प्रियंका रफ्ल्ड गाउन पहनकर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा इस गजब के आउटफिट में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। इस इवेंट से उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैन पेज पर भी इस इवेंट की तस्वीरें शेयर की गई हैं। प्रियंका फैंस की तरफ से फ्लाइंग किसेज दे रही हैं और उनकी मुस्कुराहट फैंस को सुकून देने के लिए काफी है।

डिजाइनर और स्टाइलिस्ट ने शेयर की फोटोज

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये आउटफिट लंदन के एक डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने डिजाइन किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस में तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस खास इवेंट के लिए तैयार किया था लॉ रोच ने और उन्होंने भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

2 लाख रुपए की थी ड्रेस

प्रियंका की ऑरेंज सीक्विन्ड मैक्सी ड्रेस फ्लोर-लेंथ की थी, जिसे उन्होंने स्टेटमें नेकपीस के साथ कैरी किया था। पीसी का ये आउटफिट लेबल रासारियो के वॉर्डरोब से है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए के आसपास है। लेबल की वेबसाइट पर देखें तो उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की कीमत 1,95,987 रुपए है।

ऐसे किया था खुद को स्टाइल

प्रियंका ने अपने ऑरेंज गाउन को ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हाई हील्स और बुल्गारी लेबल के स्टेटमेंट चोकर सेट के साथ स्टाइल किया था। एक्ट्रेस की ड्रेस के अलावा उनके नेकपीस ने भी फैंस का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें रूबी-सजी स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और रिंग्स थे। उन्होंने ग्लैम पिक्स के लिए ब्रिक रेड लिप शेड, शिमरी आई शैडो, स्लीक आईलाइनर, लैशेज पर मस्कारा, ग्लोइंग स्किन, ब्लश, शार्प कॉन्टूरिंग और ऑन-फ्लेक ब्रो को चुना था. प्रियंका ने अपने लंबे बालों को एक खुले साइड-पार्टेड हेयरडू के साथ स्टाइल किया था। वह बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

प्रियंका की इस तस्वीर पर फैंस का रिएक्शन बहुत ही जबरदस्त आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। एक यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- इसी को तो परफेक्शन कहते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- वो क्वीन है। वहीं एक और यूजर ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा- तुम सर से पांव तक बला की खूबसूरत हो प्रियंका चोपड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+