सरेआम फूट-फूटकर रोने लगे बॉबी देओल, बोले- सनी देओल सिर्फ भाई नहीं बल्कि पिता..., जानें क्या हुई बात

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों फिल्म 'एनिमल' में अपने नेगेटिव किरदार को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जब से रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हुआ है, लोग मूवी के विलेन बॉबी देओल की जमकर चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन लोगों को बॉबी देओल का खूंखार लुक काफी पसंद आया है। बॉबी देओल के लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था और वो काफी हताश हो गए थे। लेकिन लोग अब उन्हें नेगेटिव किरदार में पसंद कर रहे हैं।

बॉबी देओल और सनी देओल के बीच की बॉन्डिंग
बॉबी देओल को जीवन के हर मोड़ पर उनके बड़े भाई बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने संभाला और खूब सपोर्ट किया है। दोनों भाइयों के बीच काफी गहरा रिश्ता और अटूट प्यार देखने को मिलता है। दोनों भाई बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और दोनों ने ही अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुश्किल वक्त में सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी देओल को एक बेटे की तरह संभाला है। हाल ही में बॉबी देओल भाई सनी देओल के साथ अपने रिश्ते और मुश्किल दिनों को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे थे।

Bobby Deol

बॉबी देओलने कहा- सनी देओल ने हमेशा बड़प्पन दिखाया
बॉबी देओल ने जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ अपनी बॉन्डिग को लेकर खुलकर बात की। बॉबी देओल ने कहा- सनी देओल उम्र में मुझसे 10 साल बड़े हैं। ऐसे में उन्होंने हर तरह से अपना बड़प्पन दिखाया है। भले ही सनी देओल खुद पढ़ाई में अच्छे नहीं रहे लेकिन वह हमेशा मेरी पढ़ाई को लेकर चिंता में रहते थे।

'सनी देओल सिर्फ भाई नहीं, मेरे लिए पिता समान हैं'
बॉबी देओल ने कहा- मैं सोचता था कि भाई अपनी पढ़ाई पर क्यों फोकस नहीं कर रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि भाई सोचते थे कि जिन-जिन चीजों में वह कमजोर रह गए हैं, वहां मैं आगे निकल जाऊं। मैं सोचता रहता था कि ये मुझे हमेशा सलाह क्यों देते रहते हैं। आखिर वह मेरे भाई हैं, पिता तो नहीं हैं। लेकिन मैं खुद को लकी मानता हूं कि मेरे पास एक ऐसा भाई है, जो मेरे लिए पिता समान है। इस बात को कहते ही बॉबी देओल भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

सनी देओल ने हमेशा बॉबी देओल को किया है सपोर्ट
बॉबी देओल ने आगे बताया- मेरा भाई बड़े दिल वाला इंसान है, जिसने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। मुश्किल वक्त में मैं उनकी सलाह याद करता हूं। उन्होंने कहा था कि स्टारडम और फेम मिलने पर हमें उसमें फंसकर नहीं रह जाना चाहिए बल्कि एक न्यूकमर की तरह शुरुआत करनी चाहिए और कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए।

फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे बॉबी देओल
आपको बता दें कि सनी देओल हाल ही फिल्म 'गदर 2' में नजर आए थे, जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। अब वह जल्द ही राजकुमार संतोषी और आमिर खान की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+