बॉबी देओल बोले- मैं धर्मेंद्र का बेटा और सनी देओल का भाई लेकिन फिर भी...

मुंबई, 17 फरवरी: फिल्म अभिनेता बॉबी देओल अपनी नई वेब सीरीज 'लव हॉस्टल' को लेकर चर्चा में हैं। इसका ट्रेलर आने के बाद इसमें बॉबी के लुक और एक्टिंग की बात हो रही है। ओटीटी प्लेटफार्म पर हाल के दिनों में अपनी छाप छोड़ने वाले बॉबी ने अपनी इस सीरीज को करियर को लेकर बात की है। बॉबी ने फिल्मी परिवार के बावजूद काम मिलने में परेशानी पर भी बात की है।

काम मिलना आसान नहीं

काम मिलना आसान नहीं

करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे बॉबी देओल को वैसी सफलता नहीं मिल सकी जैसी उनके भाई सनी देओल और पिता धर्मेन्द को मिली थी। बीते कुछ सालों में उनके पास बहुत काम भी नहीं रहा। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा है कि धर्मेंद्र का बेटा और सनी देओल के भाई होने के बावजूद उनको इंडस्ट्री में बहुत संघर्ष करना पड़ा है।

मेरे पास कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं रहा

मेरे पास कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं रहा

बॉबी ने कहा, बड़े अभिनेता का बेटा और भाई होने के बावजूद मेरे पास कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं रहा है। मुझे फिर से काम पाने की लड़ाई लड़नी पड़ी है। अब तो सब समझ चुके हैं कि मैं फिल्मी बैकग्राउंड से आते हुए भी अच्छा काम पाने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। अभी भी लगातार अच्छा काम पाने की कोशिश कर रहा हूं।

लव हॉस्टल पर कही ये बात

लव हॉस्टल पर कही ये बात

वेब सीरीज 'लव हॉस्टल' में 'डागर' की भूमिका निभाने को लेकर बॉबी ने कहा कि वो इस किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो मुझे दी गई किसी भी चीज से बहुत अलग है। एक अभिनेता के रूप में मैं कई तरह के किरदार करने की कोशिश कर रहा हूं। जो मुझे इससे पहले कभी ऑफर नहीं हुई।

Recommended Video

    Azhar Mahmood's Wife Ebba Qureshi reacted on Bobby Deol Shirtless photo | Oneindia Sports
    1995 में शुरू किया था करियर

    1995 में शुरू किया था करियर

    बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत साल 1995 में फिल्म बरसात से हुई थी। इसके बाद उन्होंने गुप्त, सोल्जर, बादल, बिच्छू, हमराज, अजनबी, जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बॉबी हाल के सालों में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+