नीलम कोठारी के प्यार में पागल थे बॉबी देओल, पापा धर्मेंद्र ने किया था ऐसा काम, टूटा 5 साल का रिश्ता

Bobby Deol and Neelam Kothari: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) और उनकी पत्नी तान्या देओल बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। कमाई के मामले में भी तान्या देओल अपने पति बॉबी देओल से कम नहीं हैं। तान्या देओल आज के समय में अपन बिजनेस से करोड़ों की कमाई करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तान्या से पहले बॉबी देओल का दिल किसी और लड़की के लिए धड़कता था।

नीलम कोठारी और बॉबी देओल का रिलेशन
आपको बता दें कि बॉबी देओल और नीलम अपने दौर के सफल एक्टर्स में से एक हैं। क्या आपको पता दें कि नीलम कोठारी और बॉबी देओल एक समय पर रिलेशनशिप में थे। हालांकि आज दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं लेकिन एक दौर था जब दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

Bobby Deol

1995 में शुरू हुआ था बॉबी देओल का बॉलीवुड करियर
बॉबी के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से हुई थी। राज कुमार संतोषी इस फिल्म के निर्देशक थे। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था और बॉबी देओल भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए थे। बॉबी देओल ने लोगों के दिल में अपने लिए दमदार अंदाज, शानदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से जगह बनाई लेकिन बॉबी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे।

नीलम कोठारी से बॉबी देओल को हो गया था प्यार
बॉबी देओल को बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी से प्यार हो गया था। इन दोनों की रिलेशनशिप करीब 5 साल तक चला था। इनके अफेयर की खूब चर्चाएं होती थीं। कहा जाता है कि बॉबी देओल और नीलम का रिश्ता, किसी तीसरे शख्स की वजह से टूटा था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।

धर्मेंद्र ने नहीं होने दी नीलम और बॉबी की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम कोठारी से धर्मेंद्र की कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं थी बल्कि वह नहीं चाहते थे कि इंडस्ट्री की कोई भी अभिनेत्री उनके घर की बहू बने। यही वो पल था जब बॉबी देओल ने अपने पिता की बात मानते हुए एक झटके में नीलम से ब्रेकअप कर लिया था और उनसे शादी न करने का फैसला कर लिया था।

नीलम ने बताई थी रिश्ता टूटने की वजह
नीलम ने बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था- हमारे रिश्ते के टूटने के पीछे कोई लड़की नहीं थी। ये हमारा अपना साहसी फैसला था, जो हम दोनों ने आपसी रजामंदी से लिया था। मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके साथ कभी खुश नहीं रह पाऊंगी, हालांकि इसे महसूस करने में मुझे पांच साल लग गए थे। वास्तव में, मुझे लगता है कि यह मेरा अब तक का सबसे समझदार फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+