चाय पीते हुए बॉबी देओल को पहली ही नजर में तान्या से हुआ था प्यार, ऐसे किया था प्रपोज और फिर.....

Bobby Deol and Tanya Deol Love Story: बी टाउन के देओल परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है। गत 18 जून को ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई है। करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादी में नए जोड़े के अलावा एक और कपल लाइलाइट में छाया हुआ था और वो थे धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल।

बॉलीवुड एक्टर और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक शानदार बिजनेसमैन भी हैं। हालांकि एक समय पर उन्होंने पैसा कमाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी उनकी पत्नी तान्या देओल उनके साथ खड़ी थीं। आइए आपको बताते है बॉबी देओल और तान्या देओल की लव स्टोरी के बारे में।

bobby deol

तान्या लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं
बॉबी देओल की पत्नी तान्या लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि तान्या दिखने में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तान्या काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं और इस उम्र में भी काफी फिट नजर आती हैं। बॉबी देओल और तान्या की शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार आज भी कायम है। यही कारण है कि दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है।

चाय पीते हुए पहली बार तान्या को देखा था
बॉबी देओल के साथ तान्या की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल को तान्या से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। वह फर्स्ट साइट में ही तान्या पर अपना दिल हार बैठे थे। बॉबी देओल ने पहली बार तान्या को मुंबई के एक रेस्तरां में देखा था जहां पर एक्टर अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे

तान्या ने बॉबी के डेट प्रपोजल को कर दिया था मना
तान्या को पहली बार रेस्तरां में देखने के बाद ही बॉबी देओल ने उनके बारे में पता लगाना शुरू कर दिया था। बॉबी देओल ने तान्या का फोन नंबर लेने के लिए खूब मेहनत की थी। वहीं फोन नंबर मिलते ही बॉबी ने जरा भी देर नहीं की और तान्या को डेट के लिए अप्रोच कर दिया था। हालांकि शुरुआत में तो तान्या ने बॉबी देओल के साथ डेट पर जाने से साफ मना कर दिया था और उनमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया था लेकिन बाद में दोनों की बात बन गई थी।

बॉबी देओल ने रस्तरां में किया था तान्या को प्रपोज
बॉबी देओल ने तान्या को पाने के लिए खूब मेहनत की थी। वह तान्या को खुश करने के लिए कुछ न कुछ प्लानिंग करते रहते थे। आखिरकार तान्या और बॉबी की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी ने तान्या को उसी रेस्तरां में प्रपोज किया था, जहां उन्होंने उन्हें पहली बार देखा था। वहीं तान्या को भी बॉबी देओल का प्रपोजल खूब पसंद आया था और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था।

साल 1996 में दोनों ने कर ली थी शादी
इसके बाद मई 1996 में तान्या और बॉबी देओल ने शादी कर ली और शादी के 6 साल बाद तान्या ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसके 2 साल बाद ही तान्या ने अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया। ऐसे में बॉबी देओल और तान्या कम उम्र में ही दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए थे। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जल्दी शादी और बच्चे इसलिए कर लिए क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि जब उनके बच्चे बड़े हों तो वह बूढ़े दिखने लगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+