बॉबी देओल ने 'एनिमल' में कम स्क्रीन टाइमिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे नहीं पता था कि फिल्म में...'
Bobby Deol On Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने महज तीन दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर शाहरुख खान की फिल्म जवान को भी पीछे छोड़ दिया। ऐसे में अनमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एनिमल कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर की एक्टिंग और उनकी शानदार परफॉर्मेंस की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म में बॉबी देओल ने अपने विलेन के रोल से फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि एक्टर का स्क्रीन टाइमिंग काफी कम था जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस में बॉबी देओल के रोल को लेकर काफी बज बना हुआ था। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद एक्टर स्क्रीन पर ज्यादा नहीं दिखे।

फिल्म एनिमल में कम स्क्रीन टाइमिंग को लेकर बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ी है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने कहा, मैं चाहता था कि मेरे पास और सीन हो, लेकिन जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब से मुझे पता है कि मेरा क्या रोल है। मैं संदीप रेड्डी वांगा का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे फिल्म में ऐसा किरदार दिया।"
बॉबी देओल ने आगे कहा, "मुझे था कि फिल्म के लिए सिर्फ 15 दिन काम करना है और मैं जानता था कि पूरी फिल्म में नहीं रहूंगा। मुझे पता था कि फैंस मेरे इस रोल को काफी नोटिस करेंगे लेकिन ये उम्मीद नहीं थी मुझे उनका ढेर सारा प्यार मिलेगा। ये हौसला बढ़ाना है कि लोग आपके इस रोल को इतना पसंद कर रहे हैं और आपको स्क्रीन में और ज्यादा देखना चाहते हैं। मुझे फिल्म में ये किरदार निभाकर अच्छा महसूस हो रहा है।"
बता दें कि, फिल्म एनिमल में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आए। उन्होंने बिना एक डायलॉग बोले फैंस का खूब ध्यान खींचा। बॉबी देओल के करियर में ये अब तक की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। फिल्म एनिमल में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications