दिल्ली मेट्रो में Bobby Darling की शख्स के साथ हुई हाथापाई, सरेआम बोल दिए अपशब्द, Video Viral
बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बॉबी डार्लिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान उनके एक यात्री से हाथापाई हो गई।
bobby darling viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी बॉबी डार्लिंग का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान एक यात्री से भिड़ गई। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई क बीच में दिल्ली पुलिस को आना पड़ा। दोनों के खूब हाथापाई भी हुई।
बॉबी डार्लिंग की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट ना मिलने के कारण वह खड़े होकर सफर कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक वाइट कलर का बैग कैरी किया हुआ था। तभी एक शख्स उनका बैग खींचने की कोशिश करता है। हालांकि बॉबी डार्लिंग बचाव करती हैं लेकिन मामला गाली गालौच और हाथापाई तक पहुंच जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों उस शख्स को खूब गंदी गालियां देतीं और पीटती नजर आ रही हैं। इसके बाद मजबूरन मामले को शांत कराने के लिए CISF तुरंत आता है और दोनों को समझाने की कोशिश करता है। ये वीडियो एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया। इस घटना की DMRC ने भी कड़ी निंदा की।
बॉबी डार्लिंग की इस वीडियो पर अब लगातार लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये कलेश बिग-बॉस में भी करती थी यहां भी कर रही। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो मूवी में आती थी ना इसे क्या हो गया।' एक ने लिखा, 'एंटरटेनमेंट के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे बेस्ट है'। इस तरह से लोग वीडियो पर कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड की सबसे फेमस ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई साइड रोल्स कर फैंस की खूब वाहवाही लूटी है। उन्होंने पेज 3, चलते-चलते, हंसी तो फंसी, 'जीना सिर्फ मेरे लिए' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने बिग-बॉस शो में हिस्सा लिया जिससे बॉबी ने काफी लाइमलाइट बटोरी।












Click it and Unblock the Notifications