Bigg Boss 18: सलमान खान को रिप्लेस कर रवि किशन करेंगे होस्ट, बीजेपी सांसद का है शो से पुराना रिश्ता!
Ravi Kishan Is new Bigg Boss 18 Host: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुए 5 हफ्ते हो गए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। अब इस शो एक नया होस्ट या कहें तो को-होस्ट मिलने वाला है। अब सलमान की जगह इस शो को रवि किशन भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
रवि किशन का रिश्ता बिग बॉस से काफी पुराना है। वो इस शो के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 को भी होस्ट किया था। उनके द्वारा होस्ट किए गए एपिसोड्स को जनता ने खूब पसंद किया था। इसीलिए मेकर्स ने रवि को सलमान की जगह चुना है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके सेगमेंट का नाम भी दूसरा होगा।

फिल्म शूटिंग के लिए फैसला
बता दें, सलमान अब शो को शुक्रवार और शनिवार के दिन होस्ट करेंगे। रविवार एपिसोड की जिम्मेदारी रवि किशन को मिली है। हालांकि इसकी जानकारी अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियली नहीं अनाउंस की है, onindia hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग के साथ-साथ वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में उनके कामों में असर पड़ रहा है। वहीं, अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कारणों के चलते सलमान ने अपना शूटिंग शेड्यूल चेंज किया है। अब कारण जो भी हो, सलमान के एक एपिसोड ना होस्ट करने से शो की टीआरपी पर क्या असर पड़ेगा ये आने वाला वक्त बताएगा।
कौन होगा एलिमिनेट
खै़र अभी तक बिग बॉस 18 से वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा, नायरा बनर्जी और मुस्कान बामने बाहर हो चुकी हैं। इस वीकेंड का वार में कौन बाहर जाता है, ये देखने वाली बात है। इस बार भी 5 कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications