मां बनने की खबरों के बीच बिपाशा बसु ने पति करण सिंह की फोटो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

मां बनने की खबरों के बीच बिपाशा बसु ने पति करण सिंह की फोटो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई, 30 जुलाई: बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु अपनी शादी के छह साल बाद मां बनने जा रही हैं। वो प्रेग्रेंसी की खबर के बाद से जमकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। बिपाशा ने अपनी प्रेंगनेंट होने की बात को लेकर हालांकि अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्‍होंने अपनी हैंडसम पति करण सिंह ग्रोवर की एक फोटो शेयर कर खास बात लिखी है।

बिपाशा बसु ने शेयर की पति करण की ये फोटो

बिपाशा बसु ने शेयर की पति करण की ये फोटो

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स में एक दिन पहले दावा किया गया कि बिपाशा बसु अपने पहले बच्‍चे को जल्‍द जन्‍म देने वाली हैं। वहीं इन खबरों के बीच विपाशा ने करण सिंह की बिना कपड़ों वाली एक फोटो शेयर कर उनके लिए कुछ बात लिखी है।

बिपाशा बसु ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बिपाशा बसु ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिपाशा ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्‍ट शेयर की। बसु ने जो फोटो शेयर की है उसमें करण सिंह ग्रोवर अपने बॉडी के एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें '100% हॉटी लिखा। बिपाशा ने क्लिक को दिल-आंखों वाले इमोजी के साथ शेयर किया है।

 प्रेग्नेंसी की खबर के कारण चर्चा में हैं

प्रेग्नेंसी की खबर के कारण चर्चा में हैं

स्टार जोड़ी पिछले कुछ महीनों से कभी अपने वीकेशन की हॉट फोटोज तो अब एक्‍ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर के कारण चर्चा में हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बिपाशा और करण जल्‍द बच्चे के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं और वे अपने जीवन में इस नए अध्याय का इंतजार कर रहे हैं।

2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ने की थी शादी

2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ने की थी शादी

बता दें बिपाशा से करण सिंह ग्रोवर उम्र में काफी छोटे हैं। दोनों हॉरर फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले और दिनों के बीच दोस्‍ती हुई और इस कदर एकदूसरे से प्‍यार हो गया कि दोनों 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा की शादी के छह साल बाद उनके मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं और उनको बधाई दे रहे हैं। हालांकि ना ही करण सिंह ग्रोवर ने और ना ही बिपाशा बसु ने बच्‍चे को लेकर अभी तक कोई खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+