43 की उम्र में मां बनने जा रहीं बिपाशा बासु, जानें करण ग्रोवर से कैसे शुरू हुई थी LOVE STORY

Bipasha Basu Karan Love Story : बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस में शुमार बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। 43 की उम्र में भी बेहद हॉट नजर आने वाली बिपाशा ने अपने फैंस को ये खुशखबरी अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर दी है। इसके साथ ही बिपाशा बसु ने अपनी प्रेंगनेंसी की कई फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनके एक्‍टर पति करण ग्रोवर उनका बेबी बंप चूमते हुए नजर आ रहे हैं। बिपाशा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहीं। हालांकि बिपाशा से उनके पति करण ग्रोवर 4 साल छोटे हैं लेकिन ये दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

 2016 में जब बिपाशा ने करण से शादी कर सबको किया था हैरान

2016 में जब बिपाशा ने करण से शादी कर सबको किया था हैरान

राज', 'जिस्म' और 'धूम 2' जैसी फिल्‍मों में अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बिपाशा ने 2016 में जब बिपाशा और करण की शादी हुई तब हर कोई चौंक गया था। इसके पीछे वजह थीं कि कई हिट फिल्‍में करने के बाद काफी मशहूर बिपाश ने कथित तौर पर अपने अफेयर के बाद करण ग्रोवर जैसे छोटे से एक्‍टर से शादी की थी।

Recommended Video

    Bipasha Basu Pregnant: एक्ट्रेस बिपाशा बसु के बेबी बंप को चूमते दिखे पति Karan |वनइंडिया हिंदी *News
    विपाशा से पहले दो बार शादी कर चुके हैं करण ग्रोवर

    विपाशा से पहले दो बार शादी कर चुके हैं करण ग्रोवर

    इतना ही नहीं करण की विपाशा से पहले दो शादियां हो चुकी थी और उनसे तलाक ले चुके थे। उनकी पहली पत्‍नी का नाम श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट थी। पहली बीबी से एक साल ही शादी निभा पाए 2008 में शादी की थी और 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं दूसरी पत्‍नी से 2012 मे शादी की और 2016 में तलाक ले लिया था।

    जानें कब शुरू हुई थीं उनकी लव स्‍टोरी

    जानें कब शुरू हुई थीं उनकी लव स्‍टोरी

    करण ग्रोवर की बिपाशा से मुलाकात 2015 में फिल्‍म अलोन के सेट पर हुई। इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 30 अप्रैल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा की शादी की खास बात ये थी कि दोनों की शादी का रिसेप्‍शन मुंबई में हुआ जिसमें सलमान खान समेत अन्‍य फिल्‍मी सितारें जुटे थे।

     बिपाशा का 6 लोगों से रह चुका अफेयर, मिलिंद सोमण थे पहला प्‍यार

    बिपाशा का 6 लोगों से रह चुका अफेयर, मिलिंद सोमण थे पहला प्‍यार

    बिपाशा की जिंदगी में करण ग्रोवर से पहले कई नामी एक्‍टर आए जिनके साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा लेकिन उनसे उनका ब्रेकअप हो गया। बिपाशा का सबसे पहले अफेयर मॉडल और एक्‍टर मिलिंद सोमण से जुड़ा। मॉडलिंग करियर के दौरान दोनों की दोस्‍ती हुई थी। इसके बाद फिल्म 'राज' में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के साथ उनका रिलेशन चर्चा में आया लेकिन 2002 में उनके बीच ब्रेकअप हो गया।

    जॉन इब्राहिम के साथ 9 साल तक रहा रिलेशन

    जॉन इब्राहिम के साथ 9 साल तक रहा रिलेशन

    जान इब्राहिम के साथ बिपाशा की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की थी 9 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे और दोनों अलग हो गए बताया जाता है बिपाशा जॉन पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थीं। इनके अलावा बाहुबली साउथ एक्‍टर राणा दग्गुबती जिनके साथ विपाशा ने दम मारो दम की थी उनके साथ भी अफेयर रहा लेकिन दोनों अलग हो गए क्‍योंकि रिपोर्ट की माने तो राणा ने उन्‍हें चीट किया था।

    सैफ अली खान और इस एक्‍टर से जुड़ चुका है बिपाशा का नाम

    सैफ अली खान और इस एक्‍टर से जुड़ चुका है बिपाशा का नाम

    इसके अलावा सैफ अली खान से फिल्म 'रेस-2' के दौरान नजदीकियां बढ़ने की खबरें आईं लेकिन 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली। एक्टर हरमन बवेजा के साथ 2014 में बिपाशा ने एक ट्टीट के जरिए खुलासा किया था कि वो और हरमन कपल हैं। हालांकि 6 महीने बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया लेकिन क्‍या कारण था ये राज आज तक नहीं खुला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+