बिपाशा बशु बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस को करीना कपूर ने जड़ा था थप्पड़, जानिए पूरा विवाद
नई दिल्ली, जनवरी 07। बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बिपाशा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो बिपाशा को बॉलीवुड की सबसे फिट और बिंदास अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन इस बिंदास एक्ट्रेस का बॉलीवुड की ही एक अन्य एक्ट्रेस के साथ बहुत तगड़ा विवाद रहा है और विवाद भी ऐसा-वैसा नहीं। बिपाशा और दूसरी एक्ट्रेस के बीच बात हाथापाई तक आ गई थी।

फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ाफिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ा
दरअसल, ये वाकया साल 2001 का है, जब बिपाशा बसु फिल्म 'अजनबी' की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ उनका ये विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये तक दावा किया गया था कि करीना कपूर ने बिपाशा को उस वक्त थप्पड़ तक जड़ दिया था।

करीना ने बिपाशा पर कर दी थी नस्लभेदीय टिप्पणी
कहा जाता है कि करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच उनकी ड्रेसेस को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। करीना ने बिपाशा पर नस्लभेदीय टिप्पणी तक कर दी थी। दोनों के बीच काफी देर तक वॉकयुद्ध देखने को मिला था। करीना कपूर ने बिपाशा बसु को 'ब्लैक कैट' कहा था और इसी दौरान करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था।

दोनों को कभी एकसाथ नहीं देखा गया किसी फिल्म में
इस घटना को लेकर बिपाशा बसु ने 2001 के फिल्मफेयर में कहा था, "इस घटना को तिल का पहाड़ बनाया जा रहा है। मेरे साथ कभी कोई समस्या नहीं रही। करीना को डिजाइनर के साथ कुछ समस्या थी। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों खींचा गया। यह काफी बचकाना था।" इस दौरान बिपाशा ने ये भी कहा था कि वो कभी करीना के साथ काम नहीं करना चाहेंगी। इस घटना के बाद से आज तक दोनों अभिनेत्रियों को एकसाथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया।

करीना ने इस झगड़े पर क्या कहा था?
वहीं करीना कपूर ने इस झगड़े को लेकर 2002 में अपनी सफाई दी थी। करीना ने कहा था, "मुझसे इंटरव्यू के दौरान मेरे काम को लेकर तो कोई सवाल किए नहीं गए, बल्कि सब उस विवाद को लेकर सवाल किए गए हैं। करीना ने कहा था कि उनका झगड़ा उनके डिजाइनर के साथ हुआ था, मैंने बिपाशा को कुछ अनैतिक नहीं कहा था और अगर कोई ऐसा कहता है तो वो उसकी कल्पना है।
ये भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने उल्टी शर्ट पहन कराया फोटोशूट, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा












Click it and Unblock the Notifications