उर्फी जावेद ने उल्टी शर्ट पहन कराया फोटोशूट, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा
मुंबई, 7 जनवरी: एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर आकर कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जो उनको सुर्खियों में बनाए रखता है। एक बार फिर उर्फी की कुछ इस तरह की ड्रेस में वीडियो सामने आया है कि ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उर्फी उल्टी शर्ट पहने दिख रही हैं। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

उर्फी ने कमर की तरफ बटन कर पहनी शर्ट
शर्ट पहनने का तरीका यही है कि इसमें बटन आगे की तरफ होते हैं। उर्फी जावेद ने शर्ट को पहना है तो बटन पीछे यानी कमर की तरफ रखे हैं। इस तरह उल्टी शर्ट पहन कर उन्होंने पोज दिए हैं। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट का ये वीडियो शेयर किया है।

उल्टी शर्ट पहन बालों में लगाया फूल
उर्फी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो उल्टी शर्ट पहने हुए फोटोशूट करा रही हैं। उर्फी इसमें अपने बालों में फूल लगाती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह उनके इस अजीबोगरीब फैशन सेंस पर सोशल यूजर्स ने भी खूब रिक्शन दिए हैं। कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है तो कई यूजर्स ने इस पर हैरानी जताई है।
अपनी अजीब ड्रेस के लिए अक्सर होती हैं ट्रोल
उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो ज्यादातर मौकों पर इस तरह की ड्रेस में नजर आती हैं, जो काफी अजीब होती है। इस पर कई बार उनके लिए खराब कमेंट भी किए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आउटफिट के लिए मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर कहा था कि अक्सर ट्रोलिंग सहती हूं। ये अच्छा नहीं लगता है लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।

बिग बॉस का भी रहीं हिस्सा
उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।

कास्टिंग काउच पर भी दे चुकीं बयान
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने कास्टिंग काऊच को लेकर खुलासा किया था। उर्फी जावेद ने कहा है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। उर्फी ने कहा कि किसी ने उसके साथ जबरदस्ती किया लेकिन वह इससे बाहर निकल गई। उर्फी ने हाल ही में इस्लाम धर्म को लेकर भी बयान दिए थे।

टीवी पर भी किया है काम
उर्फी जावेद उर्फी जावेद टीवी पर काफी दिन से अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही हैं। वो कई मशहूर शो का हिस्सा भी रही हैं। उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी का कहना है कि हीरोइन बनने की चाह में जब वो मुबई आईं तो काफी मुश्किल हुई लेकिन धीरे-धीरे उनको काम मिलने लगा।












Click it and Unblock the Notifications