बिपाशा बसु के बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने किया ये काम, एक दूजे के साथ हुए रोमांटिक

Bipasha Basu Birthday: आज बिपाशा बसु के जन्मदिन पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यारी सी रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और उसका दमदार कैप्शन भी लिखा है।

bipasha basu

Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिन अपनी बेटी देवी की परवरिश में काफी बिजी हो गई हैं। गत 12 नवंबर 2022 को करण और बिपाशा के घर उनकी शादी के 6 साल बाद नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। पापा बने करण सिंह ग्रोवर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। वहीं आज 7 जनवरी को बिपाशा बसु अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही जल्द ही उन्हें स्क्रीन पर वापसी करने के लिए भी कह रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर बिपाशा बसु के रियल लाइफ पति करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर अपनी फीलिंग्स को बयां किया है और अपनी वाइफ को अलग अंदाज में हैप्पी बर्थडे कहा है।

बिपाशा बसु के बर्थडे का खास तोहफा

बिपाशा बसु के बर्थडे का खास तोहफा

एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। इनके रिश्ते की बॉन्डिंग की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है। वहीं हाल ही में दोनों एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। अपनी बेटी का नाम इन्होंने देवी रखा है। हालांकि अभी तक बेटी की पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई है लेकिन कपल उसके साथ कोई न कोई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर किया वीडियो

अपने बर्थडे के मौके पर भी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी के साथ खेलते हुए अपनी छोटी-सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें क्लिप में बच्ची के नन्हें-नन्हें पांव दिखाई दे रहे हैं, जो एक्ट्रेस के चेहरे की तरफ हैं। वह उन्हें बार-बार चूम रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने देवी को दूसरा और करण को लाइफ का पहला बेस्ट गिफ्ट बताया है। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा, अयाज खान, सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की है।

पति करण सिंह ग्रोवर ने ऐसे किया विश

लोग बिपाशा के इस वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बिपाशा को न सिर्फ उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं बल्कि उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट लिखा है। अपनी और बिपाशा की एक दमदार और रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि तुम्हारे जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो। तुम हर दिन शाइन करती रहो। तुम्हारे सभी सपने सच हों।

करण ने लिखा- ये साल का सबसे अच्छा दिन है

करण ने लिखा- ये साल का सबसे अच्छा दिन है

करण सिंह ग्रोवर ने आगे लिखा है- ये साल का सबसे अच्छा दिन है। जितना कह सकता हूं, उससे ज्यादा मैं प्यार करता हूं। मेरी स्वीट बेबी को हैप्पी बर्थडे। तुम मेरी सबकुछ हो। हैशटैग मंकी लव (बंदरों वाला प्यार) हैशटैग लव योर सेल्फ (खुद से प्यार करो)। करण सिंह ग्रोवर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिपाशा बसु ने पति को बताया सबकुछ

पति करण सिंह ग्रोवर के इस पोस्ट पर बिपाशा बसु ने रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा है- तुम मेरी लाइफ के सबसे बड़े गिफ्ट हो और अब हमारी बेटी देवी भी है। मुझे इतना प्यार करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। पति के इस पोस्ट को बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके अलावा रात में केक काटने की फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में एक फ्रूट केक दिखाई दे रहा है और उस पर भी मंकी लव लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+