Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

6 अफेयर वाली इस डस्की हसीना ने मचाई थी Jism से तबाही, फुटबालर संग Viral हुआ था ऐसा Video

Bipasha Basu: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक बिपाशा बसु ने आज जीवन के 47 बरस पूरे कर लिए हैं और इन दिनों वो मालदीव में अपने पति और बेटी के साथ खुशनुमा पल बिता रही हैं। उम्र तो महज एक नंबर है , वो आज भी सर्दी में कलेजे से बीड़ी जलाने का दम रखती हैं। 'डस्की लुक' वाली बिपाशा ने अपने 'JISM' से बॉलीवुड में ऐसी तबाही मचाई थी कि उनकी हमउम्र अभिनेत्रियों में उनकी वजह से असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थीं।

Bipasha Basu

आपको बता दें कि 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली में जन्मीं बिपाशा ने अपने बोल्ड अंदाज और फिटनेस को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा उर्फ बिप्श ने साल 1996 में फोर्ड 'सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसने उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचने में मदद की।

Bipasha Basu ने फिल्म 'जिस्म' से मचाई थी तबाही

2001 में फिल्म 'अजनबी' से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद आई फिल्म 'जिस्म' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और वो रातों-रात स्टार बन गईं। बिपाशा ने 'राज', 'नो एंट्री', 'धूम 2', 'बचना ऐ हसीनों' और 'अलोन' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें थ्रिलर और हॉरर फिल्मों की 'हॉट बेब' कहा जाने लगा था क्योंकि उन्होंने इस जॉनर में कई हिट फिल्में दीं।

Bipasha Basu

Bipasha Basu के 6 अफेयर रहे, जॉन अब्राहम संग 9 साल था लिवइन रिलेशन

बीते 15 साल में बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा काफी चर्चित रही हैं। उनके नाम पर 6 अफेयर रहे, जिसमें से तो एक लिव-इन-रिलेशन रहा जो कि 9 साल तक चला। बिपाशा का शुरुआती नाम फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन, फिर डीनो मारियो, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, राणा दग्गुबाती, हरमन बावेजा के साथ जुड़ा। जॉन के साथ तो 9 साल तक लिव इन रिलेशन में भी रहीं थीं, सभी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Bipasha Basu

Bipasha Basu ने 3 साल छोटे एक्टर करण ग्रोवर से शादी की

दोनों का ब्रेकअप बॉलीलवुड वालों के लिए बहुत बड़ा झटका था लेकिन उससे बड़ा झटका उन्हें तब और लगा जब बिपाशा ने साल 2016 में अपने से 3 साल छोटे एक्टर करण ग्रोवर से शादी कर ली। दोनों ने फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था और तभी से दोनों के अफेयर की खबर सामने आई थी।

Bipasha Basu करण की तीसरी पत्नी हैं

आपको बता दें कि बिपाशा एक्टर की तीसरी पत्नी हैं। करण ने पहली शादी श्रद्धा निगम से 2008 में और दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से 2012 में की थी। बिपाशा-करण दोनों साथ में काफी खुश हैं, दोनो को शादी से एक बेटी देवी है, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ है।

Bipasha Basu

क्रिस्टियानो रोनाल्डो संग हुआ Bipasha Basu का किसिंग वीडियो वायरल

अफेयर और शादी की खबरों के बीच आपको बता दें कि बॉलीवुड की इस 'डस्की ब्यूटी' के एक 'किसिंग वीडियो' ने काफी तबाही मचाई थी। साल 2007 में बिपाशा बसु और फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट के दौरान साथ देखा गया था। उसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रोनाल्डो बिपाशा के गाल पर 'किस' करते नजर आए थे।

https hindi oneindia com news uttar-pradesh up-police-20-ips-transfer-list-2026-yogi-govt-senior-officers-reshuffle-adg-ig-dig-new-posting-news-1465872 html

अब्राहम से ब्रेकअप का कारण ये वायरल क्लिप था?

जिसके बाद काफीं हंगामा मच गया था, दोनों के अफेयर की भी बातें हो रही थीं और कहा गया था कि अब्राहम से ब्रेकअप का कारण ये वायरल क्लिप था, हालांकि इस बारे में बिपाशा ने कभी कोई बयान नहीं दिया और आज भी उनके और जॉन के अलगाव की सही वजह किसी को पता नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+